फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 साल की उम्र में कैसे दिखते थे रतन टाटा, सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट की जवानी की तस्वीर

Thu, 23 Jan 2020 06:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 23 Jan 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Ratan Tata shares his picture of youth on social media before coming of India
Ratan Tata

टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर अपनी जवानी की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। गुरुवार को अपनी जवानी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए टाटा ने लिखा कि लॉस एंजिल्स की यह तस्वीर भारत लौटने से कुछ समय पहले की है।

Ratan Tata shares his picture of youth on social media before coming of India
रतन टाटा - फोटो : Ratan Tata Instagram
रतन टाटा की इस फोटो की काफी चर्चा हो रही है। एक यूजर ने कहा कि आप किसी हॉलीवुड स्टार जैसे दिख रहे हैं। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि आप बहुत हैंडसम लग रहे हैं। रतन टाटा अमेरिका में पढ़ाई करने और थोड़े समय काम करने के बाद 1962 में भारत लौटे थे। उस वक्त वे 25 साल के थे।
Ratan Tata shares his picture of youth on social media before coming of India
रतन टाटा - फोटो : Ratan Tata Instagram
इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि 'मैं बुधवार को ही यह तस्वीर शेयर करना चाहता था, लेकिन किसी ने मुझे थ्रोबैक थर्सडे के बारे में बताया। इसलिए, लॉस एंजिल्स के दिनों की यह तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ratan Tata shares his picture of youth on social media before coming of India
रतन टाटा
थ्रोबैक थर्सडे इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी प्रचलित ट्रेंड है। लोग इस हैशटैग के साथ पुराने दिनों की तस्वीरें शेयर करते हैं। रतन टाटा की पोस्ट पर लाखों लाइक आ चुके हैं। 
विज्ञापन
Ratan Tata shares his picture of youth on social media before coming of India
रतन टाटा
बता दें कि रतन टाटा पिछले साल 30 अक्तूबर को इंस्टाग्राम से जुड़े थे। इंस्टाग्राम पर उनके आठ लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। टाटा की उम्र इस समय 82 साल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed