मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए 6 किसानों के परिजनों से मिलने के लिए गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नीमच से गिरफ्तार कर लिया गया।
मंदसौर नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, नीमच में हुए गिरफ्तार
उदयपुर पहुंचने के बाद राहुल मंदसौर के लिए बाइक पर ही रवाना हो गए हैं। हालांकि एमपी जाने की जानकारी राहुल ने ट्वीट कर दी थी कि वह आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने जाएंगे। साथ ही वह मृत किसानों के परिवार से भी मिलेंगे।
मंदसौर नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, नीमच में हुए गिरफ्तार
राहुल गांधी को पुलिस ने धारा 151 के तहत नीमच में गिरफ्तार कर लिया है। राहुल गांधी को मंदसौर जाने की इजाजत नहीं थी इसके बावजूद भी वो वहां के लिए बाइक पर ही रवाना हो गए।
मंदसौर नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, नीमच में हुए गिरफ्तार
राहुल ने पीएम और सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी और शिवराज किसानों को सिर्फ गोलियां दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी न तो किसानों का कर्ज माफ कर सकते हैं और न सही रेट और बोनस दे सकते हैं।
मंदसौर नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, नीमच में हुए गिरफ्तार
इस मामले में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी किसान आंदोलन हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी घटनास्थल पर सिर्फ फोटो खिंचवाने जाते हैं।