पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां जनता ने भाजपा और कांग्रेस से दूरी बनाते हुए इस बार दिल्ली के केजरीवाल मॉडल पर अपना भरोसा जताया है और भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बनाए जाने का रास्ता साफ कर दिया है। खबर लिखे जाने तक राज्य की 117 सीटों में से 91 सीटों पर आप उम्मीदवार जीत चुके थे, जबकि 70 सीटों पर तेज बढ़त बनाए हुए थे। आइए देखते हैं भगवंत मान कॉमेडी करते-करते कैसे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे।
मान के हाथ पंजाब की कमान: दस तस्वीरों में देखें कॉमेडी किंग का मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने का सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:57 PM IST
सार
AAP Crosses Majority Mark In Punjab: पंजाब की राजनीति में गुरुवार को आए चुनाव परिणामों ने एक अलग तस्वीर पेश की और भाजपा-कांग्रेस को दरकिनार करते हुए राज्य की कंमान जनता ने आप के हाथ में दे दी। यानी अब पंजाब की कमान आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार पूर्व कॉमेडियन भगवंत मान के हाथ में आने वाली है।
विज्ञापन
संगरूर का लाल बना सरदार
कॉमेडी करियर की शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन