फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब में कितना चला मोदी फैक्टर?: पीएम ने तीन दौरे किए, एक बार बीच रास्ते से लौटना पड़ा, ऐसी जगहों पर क्या हैं नतीजे?

Thu, 10 Mar 2022 10:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Mar 2022 10:37 PM IST
सार

पंजाब की जनता ने अपनी सरकार का फैसला कर लिया है। यहां 117 विधानसभा सीट के लिए 20 फरवरी को वोट डाले गए थे। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गजों ने चुनाव प्रचार में पूरी झोंक दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाजपा को पंजाब में नए सिरे से खड़ा करने के लिए लोगों के बीच आए। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से भी रैली की। आइए जानते हैं जनता का मूड उन सीटों पर क्या रहा, जहां पीएम मोदी ने रैलियां कीं...

विज्ञापन
Punjab Assembly Election Result 2022 Narendra Modi Factor BJP in Punjab Polls Latest News In Hindi
पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala

पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों का एलान हो गया है। इस बार यहां आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, अकाली गठबंधन और भाजपा के बीच चौतरफा मुकाबला था। हालांकि, आप ने शानदार प्रदर्शन किया। किसान आंदोलन की वजह से शिरोमणि अकाली दल का साथ छूटने के बाद से भाजपा ने पंजाब में नए रास्ते तलाशने शुरू किए। इसके बाद कांग्रेस और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के विवाद से राज्य की राजनीति में नया मोड़ आया।



अमरिंदर ने कांग्रेस से अलग होकर पंजाब लोक कांग्रेस बनाई। तीनों कृषि कानून वापस होने के बाद भाजपा ने कैप्टन के साथ मिलकर नई पारी शुरू की और बड़े भाई की भूमिका में उभरी। यहां भाजपा ने 65, पीएलसी ने 37 और सुखदेव सिंह ढींढसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा।

पीएम मोदी ने इस मौके को भुनाने के लिए मुख्य रूप से राज्य में तीन फिजिकल रैलियां कीं। एक रैली सुरक्षा कारणों से रद्द भी करनी पड़ी। यह वही रैली थी, जब पीएम मोदी का काफिल बीच सड़क पर फंसा रहा था। पीएम ने वर्चुअल जरिए से भी चुनाव प्रचार किया और जनता को भाजपा व उसके गठबंधन को वोट करने के लिए मनाने की कोशिश की। ऐसे में यह देखना बाकी है कि पीएम की रैली वाली सीटों पर क्या प्रभाव रहा...

Punjab Assembly Election Result 2022 Narendra Modi Factor BJP in Punjab Polls Latest News In Hindi
नरेंद्र मोदी की जालंधर रैली। - फोटो : Amar Ujala

जालंधर की नौ सीटों पर भाजपा पीछे
पीएम मोदी ने 14 फरवरी को जालंधर में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया था। जालंधर जिले के तहत कुल नौ विधानसभा सीट आती हैं। इनमें फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिम, जालंधर मध्य, जालंधर उत्तर, जालंधर कैंट और आदमपुर शामिल हैं। यहां भाजपा ने छह, पीएलसी ने दो और संयुक्त अकाली ने एक उम्मीदवार उतारा था। इन सभी सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है।

Punjab Assembly Election Result 2022 Narendra Modi Factor BJP in Punjab Polls Latest News In Hindi
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala
पठानकोट की एक सीट पर भाजपा आगे, दो पर पीछे
पीएम मोदी ने जालंधर के बाद पठानकोट में चुनाव प्रचार किया। पठानकोट के तहत तीन विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें सुजानपुर, भोआ और पठानकोट शामिल है। इन तीनों सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारे थे। इसमें पंजाब के भाजपा अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा की भी किस्मत जनता के हाथों में थी। फिलहाल जनता उनके साथ जाती दिखाई दे रही है। हालांकि, बाकी दो सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab Assembly Election Result 2022 Narendra Modi Factor BJP in Punjab Polls Latest News In Hindi
पीएम मोदी अबोहर में रैली के दौरान। - फोटो : Amar Ujala

अबोहर में भी नहीं चला पीएम मोदी का जादू
पीएम मोदी ने 17 फरवरी को अबोहर में रैली की। अबोहर पंजाब के फाजिल्का जिले में आता है और फाजिल्का के तहत चार विधानसभा सीटें। इनमें जलालाबाद, फाजिल्का, अबोहर और बल्लुआना सीटें शामिल हैं। यहां भी चारों सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे थे और सभी सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है।

विज्ञापन
Punjab Assembly Election Result 2022 Narendra Modi Factor BJP in Punjab Polls Latest News In Hindi
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala

अब बात करते हैं फिरोजपुर के बारे में
फिरोजपुर में पीएम मोदी पांच जनवरी को रैली करने वाले थे। पीएम दिल्ली से पंजाब भी पहुंच गए थे। यहां से वे सड़क मार्ग से फिरोजपुर रवाना हुए। थोड़ी देर बाद ही खबर आई कि सुरक्षा कारणों से पीएम की रैली रद्द कर दी गई है। इसके बाद पीएम के काफिले की ट्रैफिक में फंसी तस्वीरें वायरल होने लगीं। मामले में राजीनति भी हुई। अगर बात फिरोजपुर की करें तो इसके तहत भी चार विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें जीरा, फिरोजपुर शहर, फिरोजपुर ग्रामीण और गुरू हर सहाए सीट शामिल है। यहां भी चारों उम्मीदवार भाजपा ने उतारे थे। सभी उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed