फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलीगढ़ में कुट्टू से युवक की मौत पर बवाल, पुलिस से भिड़ी पब्लिक

Sun, 27 Mar 2016 05:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 27 Mar 2016 05:22 AM IST
सार

  • कुट्टू बेचने वाली महिला के घर हमले से रोकने पर बिगड़ गई पब्लिक
  • पुलिस को पथराव कर दौड़ाया, पुलिस को भी करना पड़ गया पथराव

विज्ञापन
Public goes on rampage on death of youth in Aligarh
पत्‍थर फेंकते ‌न‌िवासी

अलीगढ़ के सासनी गेट थाना क्षेत्र के पला साहिबाबाद नई आबादी कबीर नगर में कुट्टू की अवैध बिक्री और उसके सेवन से एक युवक की मौत पर शनिवार को बवाल खड़ा हो गया।गुस्साई भीड़ ने जब कुट्टू बेचने वाली महिला के घर पर हमला बोलते हुए सामान में आग लगाई और भीड़ महिला व परिजनों को मारने पर आमादा हुई तो पुलिस आड़े आ गई। यहां गुस्साई भीड़ पुलिस से ही भिड़ गई और पुलिस पर ही पथराव कर दिया। चूंकि शुरुआती दौर में पुलिस बल संख्या में कम था। इसलिए दो बार पुलिस को दौड़कर बचना पड़ा और बचाव में पथराव भी करना पड़ा।

पथराव में सीओ सहित कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए

Public goes on rampage on death of youth in Aligarh
पु‌‌ल‌िसवाले

पथराव में सीओ सहित कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बाद में हवाई फायरिंग व लाठीचार्ज कर बेकाबू भीड़ को नियंत्रित किया और फिर गिरफ्तारी अभियान चलाकर पांच दर्जन महिला-पुरुष गिरफ्तार किए। तब जाकर इलाका शांत हुआ। कोली समाज बाहुल्य दलित आबादी वाले कबीर नगर में एक महिला अपने घर में कुट्टू (स्प्रिट से बनने वाला टिंचर-जिंजर) अवैध रूप से बेचती है। मोहल्ले के ही मुकेश पुत्र बाबू लाल की 23 मार्च की रात अत्यधिक कुट्टू पीने से मौत हो गई। मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले मुकेश की मौत के बाद लोग बेहद आक्रोशित थे। इसी आक्रोश के चलते दो-तीन दिन तक महिला ने कुट्टू नहीं बेचा। मगर महिला ने शनिवार सुबह से कुट्टू बेचना शुरू कर दिया।

पब्लिक की मांग थी महिला को गधे पर बैठाकर घुमाया जाए

Public goes on rampage on death of youth in Aligarh
भागते हुए पुल‌िसवाले
यह खबर जैसे ही मोहल्ले की महिलाओं को हुई तो वह एकत्रित होकर उस महिला के दरवाजे पर पहुंच गईं और वहां से कुट्टू की पेटियां बाहर लाकर आग के हवाले कर दीं। इसके बाद कुट्टू बेचने वाली महिला व परिजन अंदर बंद हो गए। मगर बाहर महिलाएं इस कदर आक्रोशित थीं कि बाहर निकालकर मारने पर आमादा थीं। इसी बीच सीओ प्रथम, एसओ सासनी गेट पुलिस बल के साथ
पहुंच गए। आग बुझाने के लिए छोटी दमकल भी बुला ली गई। यहां पुलिस ने महिलाओं और उनके साथ मौजूद पुरुषों को समझाने का प्रयास किया। मगर पब्लिक की मांग थी कि इस महिला को निकालकर गधे पर बैठाकर काला मुंह कर मोहल्ले में घुमाया जाए। इस मांग पर पुलिस ने ऐतराज जताया और कहा कि मुकदमा दर्ज कराओ। मगर पब्लिक सुनने को तैयार न थी। इसी दौरान नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बीच पब्लिक ने पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी

Public goes on rampage on death of youth in Aligarh
पु‌‌ल‌िसवाला व भीड़

चूंकि पुलिस कम संख्या में थी। इसलिए पुलिस को दौड़ लगानी पड़ गई। लगातार एक घंटे तक पुलिस पर पब्लिक ने पथराव कर दो बार दौड़ाया। इस दौरान बचाव में पुलिस को भी पथराव करना पड़ा। 

विज्ञापन

हवाई फायरिंग कर डराया

Public goes on rampage on death of youth in Aligarh
हवा में फायर‌िंग

एक बारगी तो हालात कुछ ऐसे बने कि पुलिसकर्मी वाहनों पर सवार होकर दौड़े। मगर जब पब्लिक को हावी होता देखा तो मजबूरन हवाई फायरिंग कर और माइक से सख्त मुकदमे की धमकी देकर डराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed