फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रिटेन के शाही जोड़े ने मुंबई हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें

Mon, 11 Apr 2016 05:18 AM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Mon, 11 Apr 2016 05:18 AM IST
विज्ञापन
Prince William and Catherine, pay their respects at the 26/11 memorial
- फोटो : Reuters
ब्रिटेन के शाही जोड़े केट मिडलटन और प्रिंस विलियम अपने पहले भारत दौरे पर रविवार को मुंबई पहुंचे और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। रविवार दोपहर से पहले मुंबई पहुंचे केट और प्रिंस ने ताज पैलेस होटल स्थित 26/11 मेमोरियल का दौरा किया और पुष्पांजलि अर्पित की। 

ब्रिटेन के शाही जोड़े ने मुंबई हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें

Prince William and Catherine, pay their respects at the 26/11 memorial
- फोटो : Reuters
इस बीच उन्होंने मुंबई हमले के दौरान मौजूद रहे ताज होटल के कर्मचारियों से बातचीत की। ताज होटल से गेटवे ऑफ इंडिया दिखाई देता है, जिसका निर्माण 1911 में किंग जॉर्ज वी और क्वीन मैरी की मुंबई यात्रा की याद में किया गया था।

ब्रिटेन के शाही जोड़े ने मुंबई हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें

Prince William and Catherine, pay their respects at the 26/11 memorial
- फोटो : Reuters
भारत और भूटान के सात दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे शाही जोड़े का उद्देश्य दोनों देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाना है। केट और प्रिंस क्रिकेट मैच देखने और खेलने के लिए मुंबई के ओवल मैदान भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन के शाही जोड़े ने मुंबई हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें

Prince William and Catherine, pay their respects at the 26/11 memorial
- फोटो : Reuters
 उन्होंने ओवल मैदान में मुंबई की मैजिक बस, डोरस्टेप और इंडियाज चाइल्ड लाइन चैरिटी के प्रतिनिधियों और लाभार्थी बच्चों से बातचीत की। वहीं केट मिडलटन और प्रिंस विलियम 12 अप्रैल को असम जाएंगे, जहां उनको असमिया व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। रविवार को असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि बसंत महोत्सव ‘रोंगाली बिहू’ के अवसर पर केट और प्रिंस असम में होंगे। इस बीच उनको लजीज असमिया व्यंजन खिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क के दौरे पर आ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed