फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन नंबरों से खुल सकता है भय्यूजी की आत्महत्या का राज, कुछ पर हुई 100 बार बातचीत

Fri, 15 Jun 2018 11:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Fri, 15 Jun 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Police will investigate the call details of 12 mobile phones in Bhaiyyuji Maharaj suicide case
भय्यूजी महाराज
12 जून को आध्यात्मिक गुरु उदयसिंह देशमुख उर्फ भय्यूजी महाराज ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने बुधवार से जांच की गति तेज कर दी है। पुलिस  उनकी पत्नी डॉक्टर आयुषी, बेटी कुहू और सेवादारों सहित दूसरे लोगों के 12 मोबाइल की कॉल डिटेल्स और 5 कैमरों की सीसीटीवी फुटेज को निकलवा रही है। 
Police will investigate the call details of 12 mobile phones in Bhaiyyuji Maharaj suicide case
भय्यूजी महाराज
पुलिस इस बिंदु से भी जांच कर रही है कि कहीं भय्यूजी को किसी ने आत्महत्या के लिए मजबूर तो नहीं किया था। इस दिशा में पुलिस सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।
Police will investigate the call details of 12 mobile phones in Bhaiyyuji Maharaj suicide case
भय्यूजी महाराज
सीएसपी मनोज रत्नाकर के अनुसार भय्यूजी के घर से मोबाइल, टैब, लैपटॉप सहित 7 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को बरामद किया गया है। कई मोबाइल में पैटर्न लॉक लगे हैं जिन्हें खोलने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पुलिस मोबाइल के फोन कॉल, एसएमएस और व्हाट्सऐप मैसेजिस की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Police will investigate the call details of 12 mobile phones in Bhaiyyuji Maharaj suicide case
bhayyuji maharaj
भय्यूजी के पूरे घर में कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस ने घर के डीवीआर को कब्जे में ले लिया है जिसपर नंबर लॉक लगा हुआ है। डीवीआर को डी-कोड करने के लिए सायबर सेल, क्राइम ब्रांच और निजी विशेषज्ञों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Police will investigate the call details of 12 mobile phones in Bhaiyyuji Maharaj suicide case
भय्यूजी महाराज
भय्यूजी महाराज के बंगले में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। पूरा घर कैमरों से कवर्ड है। पुलिस ने घर से डीवीआर जब्त कर लिया है, जिसमें महाराज ने नंबरिंग वाला लॉक लगा रखा था। उसके साथ छेड़छाड़ करने पर फुटेज करप्ट होने का डर है। डीवीआर डी-कोड करने के लिए सायबर सेल, क्राइम ब्रांच और निजी विशेषज्ञों को बुलाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed