फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुजरात में दिखा शाहरुख की 'रईस' जैसा सीन, पुलिस ने 1.94 करोड़ की अवैध शराब पर चलाया बुलडोजर

Wed, 02 Dec 2020 09:54 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 02 Dec 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Police Bulldozer On Illegal Liquor Worth Rs 1.94 Crore in Surat Gujrat
अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म रईस का वह सीन आप सभी को याद होगा। जिसमे पुलिस अफसर बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अवैध शराब के जत्थे पर बुलडोजर चलाया था। ऐसा ही नजारा गुजरात के सूरत में देखने को मिला। दरअसल, गुजरात में सूरत पुलिस ने अवैध शराब को सड़क पर बिछाकर उस पर बुलडोजर चलवा दिया। इन शराब की बोतलों को ट्रक और ट्रैक्टर के जरिए अमरोली के सुनसान इलाके लाया गया था। ये शराब की बोतलें इतनी ज्यादा थीं कि ऐसा लगा कि सड़क पर शराब की नदी बह रही है। इन अवैध शराब की बोतलों की कीमत बाजार में 1.94 करोड़ रुपए आंकी गई है।

10 साल पहले पकड़ा गया था शराब का यह जत्था

Police Bulldozer On Illegal Liquor Worth Rs 1.94 Crore in Surat Gujrat
10 साल पहले पकड़ा गया था शराब का यह जत्था - फोटो : self

जानकारी के मुताबिक, शराब के जिस स्टॉक पर बुलडोजर चलाया गया, उसे मरीन पुलिस ने 10 साल पहले सूरत शहर के अमरौली, रांदेर, अडाजन, जहांगीर पूरा और डुमस, इच्छा पोर और हजारी पोर्ट से पकड़ा था।

कानूनी उलझनों की वजह से नष्ट नहीं हो पाती है शराब

Police Bulldozer On Illegal Liquor Worth Rs 1.94 Crore in Surat Gujrat
कानूनी उलझनों की वजह से नष्ट नहीं हो पाती है शराब - फोटो : self

अधिकारियों के मुताबिक, जब्त की गई शराब को हर साल नष्ट किया जाता है, लेकिन कानूनी अड़चनों की वजह से सुनवाई कई बार लंबी चली जाती है। इसकी वजह से शराब की बोतलें थानों के गोदामों में सालों-साल तक पड़ी रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात में बैन है शराब

Police Bulldozer On Illegal Liquor Worth Rs 1.94 Crore in Surat Gujrat
गुजरात में बैन है शराब - फोटो : self

बता दें कि गुजरात में शराब पर बैन लगा हुआ है। ऐसे में यहां अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है। शराब की बोतलें राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और हरियाणा से गुजरात में आती हैं। जानकारी के मुताबिक, सूरत में अवैध शराब सबसे ज्यादा केंद्र शासित प्रदेश दमन दीव से आती है। पुलिस अवैध शराब की कई खेप पकड़ चुकी है, जिन्हें बाद में नष्ट कर दिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed