{"_id":"57474eea4f1c1b2f2d692647","slug":"pm-modi-targets-opposition-at-saharanpur-railly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब मोदी बोले, 'देश बदल रहा है, कुछ लोगों का दिमाग नहीं'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जब मोदी बोले, 'देश बदल रहा है, कुछ लोगों का दिमाग नहीं'
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 27 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की दूसरी वर्षगांठ को विकास पर्व के रूप में मनाने सहारनपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं के जरिये सरकार की दो साल की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं, विरोधियों पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि देश बदल रहा है, मगर कुछ लोगों का दिमाग नहीं बदल रहा है। पिछली सरकारें योजनाएं बनाने में जात-पात, धर्म और पंथ को जोड़ती थीं, मगर हमारी सरकार ने सवा सौ करोड़ देशवासियों को परिवार मानकर विकास की ओर कदम बढ़ाया है।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
बृहस्पतिवार को यहां रैली के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए मोदी ने कहा कि दो साल पहले निराशा का भाव था। हर जगह चर्चा थी कि हिंदुस्तान डूब रहा है। हर दिन भ्रष्टाचार की खबर आती थी। मगर अब दुनिया मान रही है कि हिंदुस्तान सबसे तेज गति से विकास करने वाला देश बन गया है। देश आगे बढ़ना चाहता है। समस्याओं का समाधान विकास है। मंच से प्रधानमंत्री ने डॉक्टरों से अपील की कि हर महीने की नौ तारीख को प्रसूताओं को मुफ्त इलाज दिया जाए। साथ ही उन्होंने देशभर में डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष करने का भी एलान किया।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
प्रधानमंत्री के निशाने पर मिशन-2017 भी रहा। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश से अपना नाता भी कई बार बताया। मोदी भीड़ को साधते हुए बोले, ‘मैं यूपी का रहने वाला हूं। यूपी का सांसद हूं। यूपी का सांसद होने के नाते आपसे आशीर्वाद प्राप्त करने का मन करता है। प्रधानमंत्री व्यवस्था है और प्रधान सेवक पद जिम्मेदारी। प्रधान सेवक के रूप में सवा सौ करोड़ जनता को काम का हिसाब देने की मेरी जिम्मेदारी है। सरकारें आती हैं, जाती हैं। सरकार बनती है जनसामान्य के सपनों को पूरा करने के लिए।’ उन्होंने कहा कि दो वर्षो में मेरा काम आप लोगों ने देखा और परखा है। एनडीए का नेता चुने जाने के बाद मैंने कहा था कि यह सरकार गरीबों को समर्पित है। दो साल में मैंने उन कामों को हाथ में लिया, जो गरीबी के खिलाफ विजयी होने की ताकत देते हैं। राज्यों को ताकतवर बनाया जा रहा है, ताकि राज्य सरकारें जनता की भलाई के लिए काम करें। राज्य सरकारों का बजट 35 की जगह 65 फीसदी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
पीएम ने पशिचम यूपी के गन्ना किसानों की दुखती रग पर भी हाथ रखा। उन्होंने चीनी मिलों को समय से भुगतान करने के लिए चेतावनी दी। पीएम ने कहा कि बड़ी मात्रा में बकाया भुगतान दिलाया, फिर भी 700 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है। बारिश में पानी बचाने पर भी पीएम ने जोर दिया। उन्होंने अपनी सरकार के साफ दामन पर समर्थन मांगा। प्रधानमंत्री ने अंत में कहा, ‘देश बढ़ना चाहता है। नौजवान विकास चाहता है। सरकार हमारे लिए हो और हम देश के लिए हों।’ स्थानीय सांसद राघव लखनपाल शर्मा के संचालन में हुई रैली में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, सांसद सत्यपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल मलिक, हुकुम सिंह, बिजनौर के सांसद कुंवर भारतेंद्र, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, नगीना से सांसद डॉ. यशवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
प्रधानमंत्री के रूप में दो साल पूरे करने के बाद जनता को हिसाब देने सहारनपुर के विकास पर्व महारैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो साल पहले मैंने जिस समय प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, ठीक उसी समय अपने दो साल के काम का हिसाब देने आपके बीच आया हूं। सरकार जनसामान्य के सपनों को पूरा करने के लिए होती है। दिल्ली रोड स्थित कॉसमॉस ग्रीन सिटी में बृहस्पतिवार को आयोजित विकास पर्व रैली में प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं के जरिये गरीब, किसान, महिला और नौजवानों को साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कोई मां-बाप नहीं चाहते कि उनके बच्चों को गरीबी विरासत में मिले। आजादी के 70 साल बाद भी देश की जनता जनसुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। हमारी सरकार लगातार गरीबी के खिलाफ लड़ रही है। गांवों के जीवन में बदलाव के लिए हमारी सरकार निकायों और ग्राम पंचायतों को सीधा अधिकतम बजट पहुंचाने का काम किया है। इतिहास में इतनी बड़ी तादाद में पहली बार कोई सरकार गांवों के लिए काम कर रही है।