प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने अमेरिकी दौरे पर ह्यूस्टन पहुंचे हैं। पीएम मोदी का व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक क्रिस्टोफर ओल्सन और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। ह्यूस्टन में वह अमेरिकी उद्योगपतियों के साथ-साथ भारतीय समुदाय के साथ मिलेंगे। पीएम मोदी अपने दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद 27 सितंबर को पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।
2 of 6
तेल क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक करते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे पर ह्यूस्टन के तेल सेक्टर के मुख्य अधिकारियों के साथ मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने ह्यूस्टन में तेल सेक्टर के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ राउंड टेबल बैठक की। जिसमें उन्होंने निवेश जैसे मुद्दों पर बात की।
3 of 6
टेलयूरियन और पेट्रोनेट के प्रमुख एक दूसरे से मिलते हुए
- फोटो : ANI
पीएम मोदी के साथ राउंड टेबल बैठक के दौरान अमेरिकी कंपनी टेल्यूरियन और भारतीय कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के बीच एक एमओयू साइन किया गया। इसके तहत पीएलएल अमेरिका से सालाना 5 मिलियन टन एलएनजी का आयात करेगी। दोनों कंपनियां इस समझौते को 31 मार्च 2020 तक अमल में लाएंगी। इस समझौते से भारत को कम कीमत पर स्वच्छ ईंधन की आपूर्ति होगी।
4 of 6
सिख समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात करते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन में सिख समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की। सिख समुदाय के साथ बातचीत में उन्होंने लोगों का हाल जाना है। सिख समुदाय ने पीएम मोदी से बातचीत के दौरान सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर पीएम मोदी की तारीफ की। समुदाय ने पीएम द्वारा उठाए गए कदमों पर उन्हें बधाई दी। सिख समुदाय ने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
5 of 6
प्रधानमंत्री ने बोहरा समुदाय के साथ मुलाकात की
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री ने ह्यूस्टन में बोहरा समुदाय के लोगों के साथ भी मुलाकात की। बोहरा समुदाय ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने बोहरा समुदाय के साथ गुजराती में बातचीत की। बातचीत के दौरान सभी लोगों काफी हंसी-ठहाके लगाते भी दिखें। बोहरा समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी को एक शॉल भी तोहफे में दी।