रविवार को पवित्र सप्ताह की शुरुआत हो गई है। 'पाम रविवार' की एक तस्वीर पर जुलूस में ईसाई भक्तों ने खजूर शाखाएं आयोजित की हैं। ये तस्वीर झारखंड में रांची शहर की है।
'पाम रविवार' पर्व पर मध्य प्रदेश के भोपाल की एक तस्वीर।
पाम रविवार पर दिल्ली में भी रहने वाले ईसाई समुदाय के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जुलूस का आयोजन किया। जुलूस की अगुआई दक्षिणी दिल्ली के विभिन्न चर्चो के पादरियों ने की। कार्यक्रम के संयोजक रॉबर्ट मेसी ने बताया कि जुलूस में लगभग डेढ़ हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।
इसमें महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए लोग हाथों में खजूर (पाम) के पत्ते लिए हुए थे। जुलूस में एक झांकी भी निकाली गई।
पाम रविवार समारोह प्रभु यीशु की याद में मनाया जाता है। क्रूस पर चढ़ाए जाने के कुछ दिन पहले प्रभु यीशु ने येरुशलम में घूम-घूमकर लोगों को धर्म का संदेश दिया था।