फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं राजनीति की चर्चित गिरफ्तारियां जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

Thu, 22 Aug 2019 12:41 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 22 Aug 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
P Chidambaram Case, Indian politicians with corruption charges chased by CBI and ED
पी चिदंबरम और अन्य नेता - फोटो : सोशल मीडिया

सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया केस में बुधवार देर रात आखिरकार पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि यह अकेला मामला नहीं है जब किसी बड़े नेता को गिरफ्तार किया गया। ऐसे कई मामले हैं जिसमें हुईं गिरफ्तारियों ने राष्ट्रीय राजनीति में तहलका मचाया। जानिए यहां-

पुल निर्माण घोटाले में करुणानिधि की गिरफ्तारी

P Chidambaram Case, Indian politicians with corruption charges chased by CBI and ED
जब करुणानिधि को पुलिस घर से उठा ले गई थी - फोटो : PTI
साल 2001 के जुलाई महीने में डीएमके प्रमुख करुणानिधि को उनके आवास से करीब रात दो बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चेन्नई में हुए पुल निर्माण मामले में उनपर भ्रष्टाचार के आरोप थे।

चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव की गिरफ्तारी

P Chidambaram Case, Indian politicians with corruption charges chased by CBI and ED
लालू प्रसाद यादव - फोटो : फाइल फोटो

रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में दोषी पाया। जिसके बाद उन्हें पांच साल की जेल की सजा हुई साथ ही उनपर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। लालू प्रसाद यादव समेत 50 लोगों को चारा खरीदने के लिए नकली बिल और वाउचर इस्तेमाल कर कोष से 37 करोड़ रुपये निकालने का दोषी पाया गया। यह तीसरा चारा घोटाला है जिसमें लालू दोषी पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा सौदा डील में बंगारू लक्ष्मण की गिरफ्तारी

P Chidambaram Case, Indian politicians with corruption charges chased by CBI and ED
bangaru laxman - फोटो : PTI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को 2001 तहलका स्टिंग मामले में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत दोषी पाया गया। यह मामला कथित हथियार सौदे से संबंधित था। साल 2012 में उन्हें दिल्ली की सीबीआई कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई।

विज्ञापन

2जी घोटाला में ए राजा की गिरफ्तारी

P Chidambaram Case, Indian politicians with corruption charges chased by CBI and ED
A Raja - फोटो : ANI
यूपीए सरकार में दूरसंचार मंत्री रहे ए राजा को 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में फरवरी 2011 में गिरफ्तार किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed