फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑरलैंडो हमला: एक्ट्रेस कविता राधेश्याम ने कहा, 'समलैंगिकों को जीने का हक नहीं'

Wed, 15 Jun 2016 02:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Wed, 15 Jun 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
Orlando Attack: this actress said that homosexuals have no right to live
- फोटो : Twitter

बॉलीवुड की शॉर्ट टाइम एक्ट्रेस कविता राधेश्याम विवादों में घिर गईं हैं। अपनी एक फेसबुक पोस्ट में कविता ने कुछ ऐसा लिख दिया जिसे लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया और कविता को उनकी पोस्ट में कमेंट करके अपनी भड़ास निकालने लगे। कविता की पोस्ट की निंदा भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व समुदाय में हो रही है।

ऑरलैंडो हमला: इस एक्ट्रेस ने कहा- समलैंगिकों को जीने का हक नहीं

Orlando Attack: this actress said that homosexuals have no right to live
- फोटो : twitter

कविता राधेश्याम ने फ्लोरिडा के ऑरलैंडो  स्थित एक 'गे क्लब' में मारे गए लोगों की हत्या को सही बताते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा है कि जो भी प्रकृति के खिलाफ है उसे जिंदा रहने का कोई हक नहीं है। एक तरफ जहां पूरा विश्व समुदाय इस हमले की निंदा कर रहा है वहीं इस बोल्ड एक्ट्रेस ने इसे सही करार दिया है।

अपने फेसबुक पेज और ट्विटर पर लिखा है, 'काफी दुखी महसूस कर रही हूं। क्या समलैंगिक प्रकृति के खिलाफ नहीं हैं? जो भी प्रकृति के खिलाफ है उसे जिंदा नहीं रहना चाहिए।'


ऑरलैंडो हमला: इस एक्ट्रेस ने कहा- समलैंगिकों को जीने का हक नहीं

Orlando Attack: this actress said that homosexuals have no right to live
- फोटो : Twitter

एक्ट्रेस कविता राधेश्याम पशु क्रूरता के खिलाफ लड़ने वाली कार्यकर्ता भी हैं। कविता तब चर्चा में आई थी जब इन्होंने एनिमल प्रोटेस्ट के लिए न्यूड फोटो सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट किया था। कविता को बॉलीवुड की भारतीय किम कार्दशियन कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑरलैंडो हमला: इस एक्ट्रेस ने कहा- समलैंगिकों को जीने का हक नहीं

Orlando Attack: this actress said that homosexuals have no right to live
- फोटो : Twitter

समलैंगिकों के खिलाफ लिखी इस पोस्ट के विरोध में समलैंगिक समुदाय ने कविता राधेश्याम को जमकर फटकार लगाई है। मिस्टर गे वर्ल्ड के एशिया निदेशक इगॉर शॉर्कोगेल ने फेसबुक पर इसका कड़ा विरोध करते हुए लिखा, 'प्रिय कविता राधेश्याम जाति, धर्म, लिंग कुछ महत्व नहीं रखता हैं, हम सब मनुष्य हैं।

हर किसी को अपने अस्तित्व को बनाए रखने और प्यार करने का अधिकार है। आप सभी लोगों की बेहतर पता होना चाहिए है कि पहले क्या हालात थे, जो भी पहले हो चुका है हमें उसे दुबारा नहीं होने देना है। लोगों ने अपनी जिंदगियां खोईं हैं, परिवार खोए हैं। कलाकारों को मानव अधिकारों को प्रोमट करने कि लिए आगे आना चाहिए नाकि सुर्खियां पाने कि लिए।'

विज्ञापन

ऑरलैंडो हमला: इस एक्ट्रेस ने कहा- समलैंगिकों को जीने का हक नहीं

Orlando Attack: this actress said that homosexuals have no right to live
- फोटो : Twitter

कविता यहीं नहीं रुकीं उन्होंने दुबारा पोस्ट किया और लिखा कि, 'मेरी पोस्ट का विरोध करने पर भी मेरे विचार नहीं बदलेंगे, जो कुछ भी प्रकृति के खिलाफ है उसे बचना नहीं चाहिए।' खुद को डिफेंड करते हुए कविता ने कहा, 'मुझे लोगों के मारे जाने का दुख है ' लेकिन मैं गे और लेस्बियन के खिलाफ हूं। उनका व्यवहार प्राकृतिक नहीं है और यह एचआईवी, एड्स व अन्य एसटीडी फैलता हैं। यह हिंदुस्तान और न गेइस्तान है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed