तीन देशों की यात्रा से लौटते समय पीएम मोदी को नीदरलैंड के पीएम मार्क रूट ने एक साइकिल भेंट की।
तोहफे में मिली साइकिल को लेकर पीएम मोदी ने बुधवार को फोटो ट्वीट किया, जिसमें वह साइकिल पर बैठे हुए दिख रहे हैं। मोदी ने लिखा है कि साइकिल के लिए शुक्रिया, मार्क रूट।
नीदरलैंड की राजधानी द हेग में प्रधानमंत्री मोदी और डच प्रधानमंत्री मार्क रूट के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई तथा तीन समझौतों पर हस्ताक्षर भी हुए।
बता दें कि जून, 2015 में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ने भारत का दौरा किया था और ठीक दो साल बाद जून में ही भारतीय पीएम नीदरलैंड दौरे पर गए हैं। नीदरलैंड और भारत के बीच राजनीतिक और कारोबारी संबंध काफी पुराने हैं और इस साल भारत और नीदरलैंड अपने कूटनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनाई।
पीएम मोदी का स्वागत और धन्यवाद करने के लिए नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने हिंदी में ट्वीट किए गए जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।