फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mumbai BEST Bus Crash: कार, बाइक, ऑटो और लोगों को भी मौत बन रौंदती चली गई बस, देखें हादसे की भयावह तस्वीरें

Tue, 10 Dec 2024 11:50 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 10 Dec 2024 11:50 AM IST
सार

मुंबई के कुर्ला में सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस भयावह दुर्घटना में अबतक सात लोगों की जान चली गई, जबकि 42 लोग घायल हुए हैं। आइए हादसे की तस्वीरों पर डाले नजर।

विज्ञापन
Mumbai BEST bus crash news in pics: Death toll rises to 6; experts examine vehicle
कुर्ला में भीषण सड़क हादसा - फोटो : पीटीआई

मुंबई के कुर्ला में सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस भयावह दुर्घटना में अबतक सात लोगों की जान चली गई, जबकि 42 लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह हादसा बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाइ और ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। हालांकि, विशेषज्ञों ने वाहन का निरीक्षण किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसमें कोई यांत्रिक खराबी तो नहीं थी। 

मौत बन रौंदती चली गई बस

Mumbai BEST bus crash news in pics: Death toll rises to 6; experts examine vehicle
बस का तांडव - फोटो : पीटीआई

बता दें, घटना के भयावह दृश्य सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बेकाबू बस ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी और फिर एक के बाद एक गाड़ियों को टक्कर मारती चली गई। कई पैदल यात्री और फेरीवाले भी बस की चपेट में आए गए। थोड़ी देर में ही सड़क पर लोगों की चीख-पुकार मच गई।
 

रिहायशी सोसायटी के गेट से टकराने के बाद रुकी

Mumbai BEST bus crash news in pics: Death toll rises to 6; experts examine vehicle
हादसे के बाद जुटी भीड़ - फोटो : पीटीआई

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बर्वे मार्ग पर हुई, जहां बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम की बस ने कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। इससे 42 लोग घायल हो गए। वहीं, बस कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक रिहायशी सोसायटी के गेट से टकराने के बाद रुकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज

Mumbai BEST bus crash news in pics: Death toll rises to 6; experts examine vehicle
हादसे के बाद जुटी भीड़ - फोटो : पीटीआई

हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए कुर्ला के भाभा अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को तीन लोगों की जान चली गई थी। वहीं मंगलवार को यह संख्या बढ़कर छह हो गई। दुर्घटना के बाद कुल 49 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया था। 

विज्ञापन

पहले दो फिर तीन.... की गई जान

Mumbai BEST bus crash news in pics: Death toll rises to 6; experts examine vehicle
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : पीटीआई

इनमें से 35 लोगों को कुर्ला के भाभा अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी थी। बाद में इलाज के दौरान दो अन्य को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में छह घायलों को भाभा अस्पताल से सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनमें से एक की मौत हो गई। घायलों में से तीन को पास के निजी कोहिनूर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। छह अन्य घायलों को निजी हबीब अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य का इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 35 वर्षीय एक व्यक्ति को कुर्ला के निजी सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed