मऊ में रंगदारी के लिए नगर के बड़े व्यापारी विनोद सेठ की मंगलवार को दिन में 11 बजे खरिहानी मोड़ पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। इससे गुस्साए व्यापारी दूकानें बंद कर सड़क पर आ गए। जगह-जगह जाम लगा दिया। भीड़ ने मऊ डिपो की एक बस में यात्रियों और चालकों को उतारने के बाद आग लगा दी तथा कई बसों एवं ट्रकों में भी तोड़फोड़ की। समीप के पुलिस सहायता केंद्र को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामला बढ़ते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चला कर हालात को काबू में किया। इस दौरान एक राहगीर बदमाशों की गोली से दूसरा पुलिस की गोली से घायल हो गया है।
मऊ में रंगदारी के लिए व्यापारी की हत्या, भीड़ ने फूंकी बस
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 23 Mar 2016 03:19 AM IST
सार
- पथराव के बाद आंसू गैस और रबर की गोलियां चला पुलिस ने पाया हालत पर काबू
- बदमाशों और पुलिस की गोली से दो राहगीर भी हुए घायल
विज्ञापन
कार रोक कर बदमाशों ने कारबाइन से झोंका फायर
व्यापारियों ने खो दिया आपा
विज्ञापन
विज्ञापन