फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kerala: 'कुछ ही सेकंड में सब कुछ खत्म हो गया', केरल के दर्दनाक हादसे की कहानी प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी

Tue, 29 Oct 2024 11:57 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 29 Oct 2024 11:57 AM IST
सार

Kerala Fireworks Accident: दिवाली के उत्सव से पहले केरल के कासरगोड में हुए हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर हादसे की गंभीरता का पता चलता है।

विज्ञापन
Midnight explosion at Kerala temple sends hundreds fleeing in panic see the pics
केरल के मंदिर में हुआ हादसा - फोटो : पीटीआई

दिवाली के उत्सव से पहले केरल में भयावह घटना सामने आई। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात यहां के कासरगोड में हुए हादसे में 150 से अधिक लोग घायल हुए। जबकि घायलों में से आठ लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पटाखों के भंडारण में आग लगने से यह हादसा हुआ। अब इस घटना की तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर हादसे की गंभीरता का पता चलता है। 


 

धू-धू करती आग और इधर-उधर भागते लोग

Midnight explosion at Kerala temple sends hundreds fleeing in panic see the pics
केरल के मंदिर में हुआ हादसा - फोटो : पीटीआई

बता दें, यह दुर्घटना वार्षिक अनुष्ठान कार्यक्रम 'कलियाट्टम' के दौरान हुई, जिसे 'थेय्यम' के नाम से भी जाना जाता है। इस अनुष्ठान कार्यक्रम को देखने के लिए नीलेश्वरम के पास 'अंजूतामबलम वीरकावु मंदिर' में हजारों लोग आए थे। सभी लोग अनुष्ठान देखने में मंत्रमुग्ध थे, तभी एक जोरदार विस्फोट हुआ और आग के गोले ने शांत माहौल को तहस नहस कर दिया। हादसे की गंभीरता का पता उस समय चला, जब घटनास्थल की तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों में हजारों लोगों की भीड़ और धू-धू करती आग को देखा जा सकता है। 

'अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए'

Midnight explosion at Kerala temple sends hundreds fleeing in panic see the pics
घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस - फोटो : पीटीआई

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना से पहले एक तरफ भारी भीड़ थी। दूसरी तरफ एक थेय्यम कलाकार, जो अनुष्ठानिक लाल पोशाक पहने हुए था, प्रदर्शन कर रहा था। तभी एक दिल दहलाने वाला विस्फोट सुनाई दिया और थोड़ी देर में आग तथा धुआं दिखाई देने लगा। आग को देखते ही सब लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे में सलामत बचे लोगों ने कहा कि वे अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं। आधी रात को क्या हुआ था, इस बारे में उन्हें अभी भी कुछ नहीं पता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बच पाए सही सलामत: प्रत्यक्षदर्शी

Midnight explosion at Kerala temple sends hundreds fleeing in panic see the pics
हादसे के बाद जुटी भीड़ - फोटो : पीटीआई
एक शख्स ने बताया, 'हम थेय्यम देख रहे थे। तभी अचानक हमें कुछ दूरी पर आग लगने और विस्फोट की तेज आवाज सुनाई दी। सौभाग्य से, हम एक सुरक्षित स्थान पर चले गए और सही सलामत बच गए।'

 

विज्ञापन

'जहां रखे थे पटाखे, वहां थी भारी भीड़'

Midnight explosion at Kerala temple sends hundreds fleeing in panic see the pics
हादसे के बाद का दृश्य - फोटो : एएनआई

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ ही सेकंड में सब कुछ खत्म हो गया। हादसे के बाद मची भगदड़ में कई लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं, एक अन्य शख्स ने बताया कि जहां पटाखे रखे गए थे, उसके पास भारी भीड़ थी। शेड के पास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जब विस्फोट हुआ तब उनके लिए सुरक्षा के लिए भागना वास्तव में मुश्किल था। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बताया कि विस्फोट उस वक्त हुआ जब पटाखों को स्टोर करने वाले शेड के अंदर चिंगारी गिरी, जिसे पटाखों के पूरे भंडारण में आग लग गई और तेज धमाका हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed