महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से हो रही आफत की बारिश से कोहराम मचा है। मुंबई और उसके उपनगरों में सड़कों और निचले इलाकों में कई फीट तक पानी भर गया है। रेल पटरियां डूब गई हैं। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, नांदेड़ जिले का हसनल गांव बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। गांव वालों का कहना है कि उन्होंने ऐसी आपदा पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि अचानक आई बाढ़ से लोग अपने घर और सामान छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए। इस बीच, लापता बताए जा रहे पांच लोगों में से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति का अभी भी पता नहीं चल पाया है।
Maharashtra Rain Havoc: मुंबई में बारिश से हाहाकार, नांदेड़ के बाढ़ पीड़ित बोले- ऐसी आपदा नहीं देखी, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर/मुंबई
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:34 AM IST
सार
महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से आफत की बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते मुंबई में जलभराव होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, नांदेड़ जिले के हसनल गांव में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। गांव में लापता बताए जा रहे पांच लोगों में से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक व्यक्ति का अभी भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन