फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'PM Modi's journey of public service continues'; Nitin Navin says BJP will launch the 'Sankalp Seva Abhiyan

'प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा की यात्रा जारी': पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन बोले- भाजपा चलाएगी संकल्प सेवा अभियान

Wed, 09 Sep 2026 11:22 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 09 Sep 2026 11:22 AM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज प्रेस वार्ता की है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के 25 साल सार्वजनिक जीवन की तारीफ की। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा संकल्प सेवा अभियान चलाएगी। वहीं राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए नितिन नवीन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में युवा सशक्त हुआ है। युवाओं के आवाज को गलत दिशा दी गई है।

विज्ञापन
'PM Modi's journey of public service continues'; Nitin Navin says BJP will launch the 'Sankalp Seva Abhiyan
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि उनकी जनसेवा की यात्रा लगातार जारी है और पार्टी इस अवसर पर 'संकल्प सेवा अभियान' चलाएगी। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'संकल्प से सिद्धि' तक की यात्रा में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और उनके नेतृत्व में देश में व्यापक बदलाव आया है।
विज्ञापन


'25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया'
नितिन नवीन ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी, उस समय देश में 'अंधकार का माहौल' था। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया और आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास लगातार जारी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कांग्रेस: अमेरिकी नागरिक पर से हटा यूएपीए; जयराम रमेश केंद्र पर हमलावर, पूछा- किसके दबाव में झुकी मोदी सरकार?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी का विजन स्पष्ट है- नितिन नवीन
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन स्पष्ट है और उनके नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की साख मजबूत हुई है। दुनिया में भारत का प्रभुत्व और सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज हर भारतीय खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस करता है।

'देश अब पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है'
नितिन नवीन ने यह भी दावा किया कि देश अब पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश की सेवा और विकास को समर्पित रहे हैं। इसी उपलब्धि को रेखांकित करने के लिए भाजपा 'संकल्प सेवा अभियान' के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।


जन्मदिन पर 17 सितंबर से भाजपा का सेवा अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। भाजपा के मुताबिक, 17 सितंबर की शाम सात बजे दीया जलाया जाएगा। वाराणसी से वडनगर तक सेवा अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान करीब 20 दिनों तक चलेगा और इस दौरान प्रतिदिन पांच से सात कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा यात्रा 10 राज्यों से होकर गुजरेगी।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु की सियासत: टीवीके गठबंधन की बैठक से सीपीएम बनाएगी दूरी, जानें कौन-कौन सी पार्टियां होंगी शामिल

अभियान के तहत 2 अक्तूबर को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जबकि 7 अक्तूबर को ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 17 अक्तूबर को जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। इसमें पंचायत स्तर से लेकर सांसद तक के प्रतिनिधियों को सम्मानित किए जाने की योजना है। पार्टी का कहना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के प्रति योगदान को रेखांकित किया जाएगा। अभियान के दौरान सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed