सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने सदस्यता की शपथ ली। पहले सत्र में शामिल होने के लिए कई ऐसे नेता भी लोकसभा पहुंचे जो पहली बार सांसद चुने गए हैं। लोकसभा में पहुंचने वाले सांसद अलग-अलग वेशभूषा और नए अंदाज में नजर आए। कुछ सांसद तो अपनी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए।
2 of 6
अशोक कुमार यादव
- फोटो : PTI
बिहार के मधुबनी से भाजपा सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव पारंपरिक मधुबनी कला के साथ शॉल और टोपी पहनकर संसद पहुंचे। मधुबनी लोकसभा सीट से एनडीए के भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार यादव ने रिकॉर्ड जीत हासिल की। उन्होंने बद्री कुमार को चार लाख 54 हजार मतों के भारी अंतर से पराजित किया।
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई नए अंदाज में संसद पहुंचे। गौरव कलियाबोर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे। उनके सामने असम गण परिषद् के उम्मीदवार मोनी माधव महंत थे। गौरव ने मोनी माधव को दो लाख से ज्यादा मतों के बड़े अंतर से चुनाव हरा दिया था।
4 of 6
तेजस्वी सूर्या
- फोटो : ANI
पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले 28 साल के भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या भी पहले सत्रे में शामिल होने के लिए पहुंचे। लोकसभा के बाहर तेजस्वी ने कहा कि लोकसभा एक महान संस्थान है जिसने देश के अतीत, वर्तमान और भविष्य को आकार दिया। मैं उन लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे चुना।
बता दें कि बंगलूरू दक्षिण की लोकसभा सीट से तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को मात देकर बड़ी जीत दर्ज की। वह पहली बार संसद में पहुंचे हैं। तेजस्वी भाजपा के सबसे युवा सांसद हैं।
5 of 6
नकुलनाथ, कमलनाथ
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ अपने पिता सीएम कमलनाथ के साथ लोकसभा पहुंचे। नकुल पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की जीत के साथ कांग्रेस मध्यप्रदेश में केवल एक सीट (छिंदवाड़ा) निकाल पाई है। नकुल ने 37536 वोटों से भाजपा के नथ्थनशाह कावरेती को हराया।