फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर प्रदेश के ये 6 सांसद नहीं लड़ पाएंगे लोकसभा चुनाव, जानिए इनकी जगह किसे मिला मौका?

Fri, 22 Mar 2019 06:03 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 22 Mar 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP denies tickets to these sitting MPs in UP
यूपी के 6 मौजूदा सांसदों का कटा टिकट - फोटो : Amar Ujala
भाजपा ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए हैं। आगे की तस्वीरों में एक नजर उत्तर प्रदेश के उन 6 सांसदों पर जिनका पत्ता कट गया:
Lok Sabha Elections 2019: BJP denies tickets to these sitting MPs in UP
राम शंकर कठेरिया

राम शंकर कठेरिया (आगरा)

आगरा लोक सभा सीट से लगातार दो बार से सांसद राम शंकर कठेरिया राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सभापति भी हैं। कठेरिया भाजपा सरकार में 26 मई 2016 से 5 जुलाई 2016 तक केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2014 में इन्हें भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था। 2014 लोकसभा चुनावों में कठेरिया ने आगरा में बसपा प्रत्याशी नारायण सिंह सुमन को 3,00,263 वोटों से पछाड़ कर जीत हासिल की थी। हालांकि बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं लघु सिंचाई मंत्री एसपी सिंह बघेल और सांसद कठेरिया के बीच जुबानी जंग चल रही थी। पार्टी के कुछ लोग भी कठेरिया के विरोध में नजर आ रहे थे। इस बार आगरा से भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को ही मैदान में उतारा है।
Lok Sabha Elections 2019: BJP denies tickets to these sitting MPs in UP
कृष्णा राज

कृष्णा राज (शाहजहांपुर)

मूल रूप से फैजाबाद की रहने वाली कृष्णा राज 2014 लोकसभा चुनावों में शाहजहांपुर में करीब ढाई लाख वोटों से सांसद चुनी गई थीं। इससे पहले वे लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी विधान सभा से विधायक भी रह चुकी हैं। शाहजहांपुर में भाजपा को कृष्णा राज के महिला और दलित होने का फायदा मिला, नतीजतन, उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल कर लिया गया। शाहजहां पुर से इस बार अरुण सागर को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP denies tickets to these sitting MPs in UP
अंशुल वर्मा

अंशुल वर्मा (हरदोई)

पेशे से वकील और कृषिविद अंशुल वर्मा ने हरदोई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 2014 में 81,343 वोट से सपा प्रत्याशी उषा वर्मा हो हरा कर जीत हासिल की थी। भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद साफ हो गया है कि इस बार अंशुल वर्मा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हरदोई से भाजपा ने जयप्रकाश रावत को टिकट दिया है।
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP denies tickets to these sitting MPs in UP
अंजु बाला

अंजू बाला (मिश्रिख)

जम्मू-कश्मीर में जन्मी अंजू बाला भारतीय जनता पार्टी से 16 वीं लोकसभा की सदस्य और एक सक्रिय राजनेता हैं। अंजू ने 2014 के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश के मिश्रिख सीट से मैदान में उतर कर बसपा उम्मीदवार अशोक रावत को 87 हजार 363 वोटों से मात दी थी। इस चुनाव में अंजू बाला को 4,12,575 वोट मिले थे। इस बार अंजू बाला का टिकट कट गया है। उनकी जगह अशोक रावत मैदान में होंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed