आम चुनाव यानि कि लोकतंत्र का महापर्व। सामाजिक, भौगोलिक और राजनीतिक विविधताओं से भरे अपने देश में चुनाव संपन्न कराना किसी महायज्ञ से कम नहीं हैं। कहीं आतंकियों और नक्सलियों से निबटना चुनौती होती है, तो कहीं आपराधिक और असामाजिक तत्वों से। वहीं, भौगोलिक दृष्टि से दुरुह क्षेत्रों तक मतदानकर्मियों का पहुंचना काफी मुश्किल होता है। बावजूद इसके मतदान कर्मी वहां पहुंचकर, मतदान करा कर अपना कर्तव्य निभाते हैं। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को हुआ। अरुणाचल प्रदेश की सभी सीटों पर मतदान हो चुका, जिसकी कुछ रोमांचित करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।
13,583 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस दुरुह इलाके से आई मतदान के दिन की तस्वीरें, देखकर रोमांचित हो जाएंगे
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन