कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में प्रवेश के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब प्रहार कर रही हैं। वह लगातार नोटबंदी, जीएसटी, बेराजगारी और किसानों की खस्ता हालत को लेकर मोदी पर हमला बोल रही हैं। उन्होंने बुधवार को दिल्ली की रैली में प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह नोटबंदी, जीएसटी के मुद्दे पर चुनाव लड़ें। ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका, मोदी को लेकर इतनी हमलावर दिख रही हैं। उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव के वक्त भी कहा था कि मैं राजीव गांधी की बेटी हूं, डरने वाली नहीं हूं। पढ़ें प्रियंका के पीएम मोदी पर अब तक के 10 बड़े प्रहार।
{"_id":"5cd40937bdec22070518c6ff","slug":"lok-sabha-chunav-2019-priyanka-gandhi-s-10-biggest-attacks-on-pm-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर किए 10 वार, एक बार तो कह दिया 'धोखेबाज'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर किए 10 वार, एक बार तो कह दिया 'धोखेबाज'
Fri, 10 May 2019 02:08 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 10 May 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
प्रियंका गांधी- प्रतापगढ़ रैली
- फोटो : ANI
आज प्रतापगढ़ में प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा-
इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है। टीवी पर दिखने से नहीं आती है। राजनैतिक शक्ति वो होती है जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्यायाओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति। लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब देना नहीं जानते।
priyanka gandhi
प्रियंका ने बुधवार को दिल्ली में हुई रैली में सीधे पीएम मोदी को चुनौती दी। उन्होंने कहा-
हिम्मत है तो मोदी नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर चुनाव लड़ें। मोदी धर्म और जाति की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
इसी रैली में प्रियंका ने खुद के लिए कहा-
मैं दिल्ली में पैदा हुई हूं, गली-गली पहचानती हूं। दिल्ली की लड़की चुनौती दे रही है। मोदी रेसकोर्स रोड में बंद रहते हैं।
विज्ञापन
priyanka gandhi
यहां प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा-
नरेंद्र मोदी चाहते हैं देश का लोकतंत्र नष्ट हो जाए।