फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी का विपक्ष पर तंज- 'जात-पात जपना, जनता का माल अपना', रैली की 10 बड़ी बातें

Sat, 27 Apr 2019 02:25 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 27 Apr 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: PM Narendra Modi targets Congress, SP, BSP in uttar pradesh, know big points
PM Narendra Modi - फोटो : अमर उजाला

तीन चरणों का चुनाव संपन्न होने के बाद चौथे चरण के चुनाव में महज एक दिन शेष रह गए हैं। चौथे चरण में 29 अप्रैल को देश की 71 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों में कन्नौज और हरदोई भी शामिल हैं, जहां शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां आयोजित है। कन्नौज और हरदोई की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने विरोधी पार्टियों पर खूब निशाना साधा। अपने सधे हुए भाषण में उन्होंने अपनी वाक शैली से विपक्षी पार्टियों पर तंज कसा। 



आगे की स्लाइड में पढ़ें उनके भाषण की बड़ी बातें:

Lok sabha chunav 2019: PM Narendra Modi targets Congress, SP, BSP in uttar pradesh, know big points
Narendra Modi in rally(File Photo) - फोटो : ANI

पीएम  मोदी बोले-
विपक्षियों का धंधा- 'जात-पात जपना जनता का माल अपना' चुनाव के दौरान ये पार्टियां मोदी की जात का राग अलापना शुरू कर देती हैं। मैं बहन जी का आभारी हूं, अखिलेश का आभारी हूं, कांग्रेस का आभारी हूं साथ ही महामिलावटियों का आभारी हूं कि वो मेरी जात बताकर पिछड़ी जाति का खुलकर विरोध कर रहे हैं। महामिलावटी लोग मुझे जाति की राजनीति नहीं करनी पिछड़े देश को आगे बढ़ाना है।

Lok sabha chunav 2019: PM Narendra Modi targets Congress, SP, BSP in uttar pradesh, know big points
राहुल गांधी-नरेंद्र मोदी(File Photo)

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा देश में कुछ ऐसे बुद्धिमान और तेजस्वी लोग है, जो आलू से सोना बना सकते हैं। न ही हम ये कर सकते हैं और न ही ये वादा कर सकते हैं। भाजपा संभव कार्य करेंगी। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ये सरकार प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: PM Narendra Modi targets Congress, SP, BSP in uttar pradesh, know big points
रैली में पीएम नरेंद्र मोदी(File Photo) - फोटो : एएनआई

हरदोई में मायावती पर निशाना
पीएम मोदी ने हरदोई में कहा कि उत्तर प्रदेश में तो बसपा ने बाबा साहब के नाम पर सरकारें बनाई हैं। लेकिन बाबा साहेब के लिए बहन जी के मन में कितना सम्मान रहा है, इसकी सच्चाई भी अब पता चल रही है। बहनजी आज बाबा साहेब के विरोधियों के लिए वोट मांग रही हैं। ये तब होता है जब आपका लक्ष्य सिर्फ कुर्सी पाना होता है। ये तब होता है जब सिर्फ जात-पात की राजनीति आपका आधार होता है, ये तब होता है जब आपको राष्ट्र की चिंता नहीं होती है। 

सपा-बसपा पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कन्नौज में कहा था कि सपा-बसपा के अवसरवाद को भी देश की जनता अच्छी तरह पहचानती है। ये मत भूलिए तिर्वा में समाजवादी पार्टी में कैसे बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया था। ये बसपा ने भुला दिया है। सत्ता के लिए कुर्सी के लिए बाबा साहब का अपमान करने वाले लोगों को मायावती गले लगाती हैं।

विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019: PM Narendra Modi targets Congress, SP, BSP in uttar pradesh, know big points
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

पीएम मोदी बोले हम देश में केसरिया क्रांति करना चाहते हैं। हिंदू विरोधी लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं केसरिया रंग सुनकर। वो रात तक मेरे बाल नोचने लगेंगे। केसरिया रंग ऊर्जा का प्रतीक है। हम देश में ऊर्जा की क्रांति लाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed