फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

39 साल की इस महिला के हैं 38 बच्चे, पहली डिलीवरी के बाद डॉक्टर ने कही थी ये बड़ी बात

Sat, 27 Apr 2019 02:20 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Sat, 27 Apr 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
ugandan 39 year woman and single mother mariam nabatanzi given birth to 38 children

अब तक आपने कई अजूबों के बारे में देखा और सुना होगा। अरे भई दुनिया अजूबों से भरी पड़ी है। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि एक महिला है, उसकी उम्र 39 साल है। ये भी ठीक है लेकिन उसके 39 बच्चे हैं। अरे झूठ नहीं सच्ची बोल रहे हैं, पढ़कर झटका लगना लाजिमी है। आगे पढ़िए क्या और कहां का है पूरा मामला। 

ugandan 39 year woman and single mother mariam nabatanzi given birth to 38 children
Mariam Nabatanzi - फोटो : Social Media

दरअसल, युगांडा की मरियम नाबातंजी की कुछ ऐसी ही हैरान करने वाले कहानी है। तो चलिए सस्पेंस खत्म करते हुए आपको बताते हैं पूरी कहानी। युगांडा में रहने वाली 39 साल की मरियम नाबातंजी के 38 बच्चे हैं। मरियम की शादी 12 साल की उम्र में हो गई थी और 13 साल की उम्र में उन्होंने बच्चे को जन्म दिया।  

ugandan 39 year woman and single mother mariam nabatanzi given birth to 38 children
- फोटो : You Tube

मरियम नाबातंजी की शादी उस उम्र में कर दी गई जिसे बालपन कहते हैं। उस समय उनकी उम्र महज 12 साल थी, जबकि उसके पति की उम्र 40 साल थी। 13 साल में मरियम ने पहली बार बच्चे को जन्म दिया। अब आप सोच रहे होंगे 38 कैसे तो बताएं आपको कि मरियम के अधिकतर बच्चे जुड़वां हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ugandan 39 year woman and single mother mariam nabatanzi given birth to 38 children
- फोटो : abc.net.au

बता दें कि, मरियम ने छह बार जुड़वां, चार बार तीन और तीन बार चार-चार बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इस तरह से अब उनके कुल 38 बच्चे हैं। मरियम जब पहली बार जुड़वां बच्चों की मां बनी तो उन्होंने बर्थ कंट्रोल को लेकर डॉक्टर से सलाह ली थी, लेकिन डॉक्टर ने उनसे कहा था कि बर्थ कंट्रोल के लिए दवाओं का इस्तेमाल करना उनके लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए बच्चे पैदा होते गए।

विज्ञापन
ugandan 39 year woman and single mother mariam nabatanzi given birth to 38 children
- फोटो : Social Media

उस वक्त डॉक्टर ने बताया था कि उनका गर्भाशय बाकी महिलाओं के मुकाबले काफी बड़ा है, इस वजह से उनके बच्चे जुड़वां होंगे। खास बात ये है कि मरियम अपने 38 बच्चों को अकेले ही पाल रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed