फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार के इन पांच केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर, पाटलिपुत्र से बक्सर तक छिड़ी है जंग

Thu, 09 May 2019 04:36 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 09 May 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Five union ministers including Radha Mohan Singh win or lose
रविशंकर प्रसाद-रामकृपाल यादव-राधा मोहन सिंह - फोटो : Social Media

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण खत्म हो चुका है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें होने के कारण सभी पार्टियों की निगाहें इस राज्य पर टिकीं हैं। वहीं भाजपा के पांच मंत्रियों का भी भविष्य दांव पर है जिसमें रविशंकर प्रसाद, राधा मोहन सिंह, अश्विनी चौबे जैसे मंत्री शामिल हैं। इनके संसदीय क्षेत्र में 12 और 19 मई को मतदान होना है। 

Lok Sabha Chunav 2019: Five union ministers including Radha Mohan Singh win or lose
राधामोहन सिंह

राधामोहन सिंह
राधामोहन सिंह 2014 लोकसभा चुनाव में बिहार के पूर्वी चंपारण से चुनाव जीते थे। उन्हें भाजपा ने 2014 में कृषि मंत्री बनाया। वह 2006-2009 के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सिंह पांच बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं और छठी बार फिर पूर्वी चंपारण से किस्मत आजमा रहे हैं।

Lok Sabha Chunav 2019: Five union ministers including Radha Mohan Singh win or lose
रामकृपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

रामकृपाल यादव
ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा संभालने वाले रामकृपाल यादव पहली बार 1993 में पटना से लोकसभा का चुनाव जीते थे। इस सीट पर उनकी 1996 और 2004 में भी जीत हुई थी। 2014 में वो पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते। उन्होंने 2014 में पाटिलपुत्र सीट पर मीसा भारती को हराया था। 2009 में उन्होंने यह सीट राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के लिए छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Five union ministers including Radha Mohan Singh win or lose
रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter
रविशंकर प्रसाद
कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भाजपा से राज्यसभा सांसद हैं। रविशंकर प्रसाद पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह 2000 से 2018 तक लगातार तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। चौथी बार उन्हें पिछले वर्ष राज्यसभा का सदस्य बनाया गया है। भाजपा ने प्रसाद को शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Five union ministers including Radha Mohan Singh win or lose
आरके सिंह - फोटो : ट्विटर
आरके सिंह
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह 2014 में आरा सीट से लोकसभा चुनाव जीते थे। केंद्र में वह मंत्री भी हैं। इस बार उनके खिलाफ भाकपा (माले) के राजू यादव मैदान में हैं। राजू यादव महागठबंधन के उम्मीदवार हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed