मशहूर शख्सियत नवजोत सिंह आज 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के मैदान से लेकर राजनीति की पिच तक सफलता के झंडे गाड़ने वाले सिद्धू बेहद खुशमिजाज शख्स के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। ऐसी शानदार शख्सियत के बारे में हम बता रहे हैं 10 खास बातें...
1-नवजोत सिंह सिद्धू एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने पहले चार वनडे मैचों में हाफ सेंचुरी लगाई। उनकी पहला चार वनडे पारियां इस प्रकार हैं- ऑस्ट्रेलिया (73), न्यूजीलैंड (75), ऑस्ट्रेलिया (51) और जिम्बाब्वे (55)
2- सिद्धू का कांग्रेस से पुराना नाता रहा है, हालांकि उनका राजनीतिक कद बीजेपी की मदद से बढ़ा। सिद्धू के पिताजी भगवंत सिंह सिद्धू पटियाला जिला कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी रह चुके हैं।
3- रोड रेज के दौरान एक व्यक्ति की गैर इरादतन हत्या के मामले सिद्धू को दोषी ठहराया जा चुका है और उन्हें तीन साल जेल की सजा भी हो चुकी है। उन्हें जमानत पर रिहा होना पड़ा था। यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है।
4- सिद्धू की शानदार बैटिंग परफोर्मेंस के लिए उनका नाम 'सिक्सर सिद्धू' पड़ा। जोंटी रोड्स के नाम पर उन्हें 'जोंटी सिंह' भी कहा जाता रहा।
5- खेल पर अपना ध्यान केंद्रित करने के चक्कर में सिद्धू पार्टीज, घूमने-फिरने या मूवीज आदि भी नहीं जाते थे।