फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन हैं राफेल उड़ाने वाले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया

Sat, 13 Jul 2019 08:34 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 13 Jul 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Know who is Vice Chief of Air Staff Air Marshal Rakesh Kumar Singh Bhadauria
राकेश कुमार सिंह भदौरिया - फोटो : IAF Twitter

गरुड़ युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंचे भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने गुरुवार को राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने इस बेहतरीन लड़ाकू विमान के तकनीकी पक्ष को भी अच्छे से जांचा। राकेश कुमार सिंह भदौरिया 36 राफेल विमानों की खरीद के लिए गठित निगोसिएशन टीम का हिस्सा भी थे।

Know who is Vice Chief of Air Staff Air Marshal Rakesh Kumar Singh Bhadauria
राकेश कुमार सिंह भदौरिया - फोटो : IAF Twitter

आपको बता दें कि राकेश कुमार सिंह भदौरिया भारतीय वायुसेना के सबसे बेहतरीन पायलटों में से एक हैं। इन्होंने अब तक 27 से ज्यादा प्रकार के लड़ाकू और परिवहन विमानों को उड़ाया है, जिसमें अब राफेल भी शामिल हो गया है। 

Know who is Vice Chief of Air Staff Air Marshal Rakesh Kumar Singh Bhadauria
राकेश कुमार सिंह भदौरिया - फोटो : IAF Twitter

एयर मार्शल भदौरिया प्रायोगिक टेस्ट पायलट होने के साथ कैट 'ए' कैटेगरी के क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और पायलट अटैक इंस्ट्रक्टर भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know who is Vice Chief of Air Staff Air Marshal Rakesh Kumar Singh Bhadauria
राकेश कुमार सिंह भदौरिया - फोटो : IAF Twitter

इनकी कुशल परिचालन क्षमता के कारण इन्हें साल 2002 में वायु सेना पदक, साल 2013 में अति विशिष्ट सेवा पदक और साल 2018 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Know who is Vice Chief of Air Staff Air Marshal Rakesh Kumar Singh Bhadauria
राकेश कुमार सिंह भदौरिया - फोटो : IAF Twitter

राकेश कुमार सिंह भदौरिया भारतीय वायुसेना के जगुआर स्क्वाड्रन और दक्षिणी पश्चिमी सीमा पर स्थित एक प्रमुख वायुसेना स्टेशन के प्रमुख भी रह चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed