Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
K 9 Vraj T cannon will create panic in enemys like pakistan it will fire three shells in 15 seconds
{"_id":"5e20df578ebc3e4ae64c2233","slug":"k-9-vraj-t-cannon-will-create-panic-in-enemys-like-pakistan-it-will-fire-three-shells-in-15-seconds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सेना में दहशत पैदा करेगी बख्तरबंद के-9 व्रज-टी तोप, 15 सेकेंड में दागेगी तीन गोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तानी सेना में दहशत पैदा करेगी बख्तरबंद के-9 व्रज-टी तोप, 15 सेकेंड में दागेगी तीन गोले
पीटीआई, सूरत।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 17 Jan 2020 03:40 AM IST
सार
गुजरात में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चलाई के-9 व्रज-टी तोप, बनाया स्वस्तिक का निशान
43 किलोमीटर की दूरी तक दाग सकती है 47 किलोग्राम के गोले
विज्ञापन
1 of 5
K 9 Vraj T cannon
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुजरात के दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को 51वीं के-9 व्रज-टी तोप को सूरत के हजीरा स्थित लार्सन एंड टुब्रो बख्तरबंद प्रणाली परिसर में हरी झंडी दिखाई। यह तोप देश के दुश्मनों के दिल में दहशत पैदा करने का काम करेगी। इसकी क्षमता 15 सेकेंड में तीन गोले दागने की है, जो इसे बेहद घातक बनाती है।
2 of 5
K 9 Vraj T Cannon
- फोटो : PTI
स्वस्तिक का निशान बनाया और नारियल फोड़ा
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को तोप पर सवार भी हुए और इसे हजीरा परिसर के आसपास चलाया। लार्सन एंड टुब्रो ने रक्षा मंत्री को के-9 वज्र-टी तोप की मारक क्षमता के विभिन्न प्रदर्शन भी दिखाए। कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने तोप पर स्वस्तिक का निशान बनाया और नारियल फोड़ा।
3 of 5
K 9 Vraj T Cannon
- फोटो : PTI
43 किमी. तक मारक क्षमता
के-9 वज्र हॉवित्जर गन द्वारा 47 किलो के गोले को 43 किलोमीटर दूर तक फेंका जा सकता है। गोले को लक्ष्य से 10 मीटर तक घुमाया जा सकता है। 50 टन वजनी एक गन 70 किलोमीटर की तीव्र गति से चल सकती है। इस तोप का वजन 50 टन है और यह 43 किलोमीटर की दूरी तक 47 किलोग्राम के गोले दाग सकती है। यह स्वचालित तोप शून्य त्रिज्या पर भी घूम सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
K 9 Vraj T Cannon
- फोटो : PTI
के-6 वज्र हॉवित्जर में कुल 13 हजार पार्ट्स
दक्षिण कोरिया के साथ एल एंड टी ने इस गन का प्रोग्राम किया है। इसे एल एंड टी के पांच प्लांट्स समेत कुल 400 एमएमई कंपनी तैयार करती है। एल एंड टी के कुल 9 प्लांट्स हैं। इसके बाद भी 4500 करोड़ के हांव्या टेक्नोलॉजी के साथ हुए समझौते के आधार पर शेष 90 गन बनाने के लिए पहली बार प्राइवेट सेक्टर में पहला आर्म्ड सिस्टम्स कॉंम्प्लेक्स तैयार किया गया है। वज्र को भले ही साउथ कोरिया की कंपनी के साथ मिलकर बनाया गया है, लेकिन इसमें 50 प्रतिशत से अधिक सामग्री देसी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।