प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाने के लिए लोगों से रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ का हिस्सा बनने का अनुरोध किया। पीएम मोदी ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाने के तहत रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का प्रस्ताव रखा था।
तस्वीरें: जनता कर्फ्यू को लोगों का समर्थन, सड़कें खाली, चौराहे सुनसान, ऐसा है देश का हाल
कभी न सोने और कभी न रुकने के लिए जानी जाने वाली मायानगरी मुंबई की सड़कें रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित ‘जनता कर्फ्यू’ के मद्देनजर सुनसान रहीं और सार्वजिक स्थलों पर सन्नाटा रहा।
Maharashtra: Deserted roads in Nagpur following commencement of #JantaCurfew from 7 am today. Prime Minister Narendra Modi had appealed for the self-imposed curfew in his address to the nation on 19th March. #COVID19 pic.twitter.com/0gDMsyAXar
जम्मू-कश्मीर: जनता कर्फ्यू के दौरान डोडा में सड़कें खाली नज़र आईं। इस दौरान जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की। #JantaCurfew pic.twitter.com/efPGeZBKPn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2020
Meghalaya's Shillong observes #JantaCurfew in order to control the spread of #COVID19. pic.twitter.com/6YjRc4ybZS
— ANI (@ANI) March 22, 2020