{"_id":"5e76175d8ebc3e77b10740be","slug":"virat-kohli-is-pakistan-legend-javed-miandad-favourite-indian-cricketer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट का जबरा फैन निकला यह महान पाकिस्तानी बल्लेबाज, पसंद करने का कारण भी बताया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट का जबरा फैन निकला यह महान पाकिस्तानी बल्लेबाज, पसंद करने का कारण भी बताया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 22 Mar 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली के चाहने वालों की कोई कमी नहीं। दुनिया के हर कोने में उनके फैंस मिल जाएंगे। भारतीय कप्तान की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में भी उनके मुरीद हैं और यह फैन कोई और नहीं बल्कि पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद हैं।
2 of 5
जावेद मियांदाद
पाकिस्तान के महान क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा बल्लेबाज चुना हैं क्योंकि वह उनकी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हैं और उनका कहना है कि भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड ही काफी कुछ बयां करता है।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कोहली को उनकी 'बेहतरीन' बल्लेबाजी के कारण पसंदीदा बताया। मौजूदा भारतीय टीम में प्रतिभा और गहराई के बारे में अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए मियांदाद ने कोहली की उनके आंकड़ों और जिस तरीके से उन्होंने इसे हासिल किया है, यह देखकर काफी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जावेद मियांदाद
- फोटो : ट्विटर
मियांदाद ने कहा, 'मुझसे पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट टीम में कौन सर्वश्रेष्ठ है तो मैंने विराट कोहली को चुना।' उन्होंने कहा, 'मुझे ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनका प्रदर्शन ही काफी कुछ बयां करता है। लोगों को यह स्वीकारना होगा क्योंकि आंकड़े सबसे सामने हैं।' उन्होंने कहा, 'विराट ने दक्षिण अफ्रीका में सचमुच काफी अच्छा प्रदर्शन किया जबकि विकेट अच्छा नहीं था और उन्होंने शतक जड़ा। आप नहीं कह सकते कि वह तेज गेंदबाजों से भयभीत होता है या वह उछाल भरी पिचों पर नहीं खेल सका या फिर वह स्पिनरों को बेहतर ढंग से नहीं खेल पाता।'
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
मियांदाद ने साथ ही कहा कि रोहित शर्मा और कोहली दोनों को खेलते देखकर लगता है कि बल्लेबाजी कितनी आसान है। कोहली के बारे में उन्होंने कहा, 'वह क्लीन हिटर है। उसे शॉट्स देखिए, उसे बल्लेबाजी करते हुए देखकर इतना अच्छा लगता है। वह बेहतरीन बल्लेबाज है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।