कोरोना महामारी के बीच मंगलवार को पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली। सुप्रीम कोर्ट की सोशल डिस्टेंसिंग समेत तमाम निर्देशों के बीच रथयात्रा की मंजूरी मिली थी। इसलिए बिना श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा से पहले आज सुबह मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया गया। कोर्ट ने कहा था कि एक रथ को 500 से ज्यादा लोग न खींचें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वहीं, सरकार ने सोमवार को हुई सुनवाई में कहा था कि यदि परंपरा टूटती है तो फिर अगले 12 साल तक रथयात्रा नहीं निकलेगी।
कोरोना संकट के बीच निकली जगन्नाथ रथयात्रा, मौसी के घर पहुंचे भगवान, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन