फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp slams rahul gandhi news report red green ecosystem gaurav bhatia Mir Jafar

'इस गद्दार का सरदार कौन?': राहुल पर भाजपा नेता गौरव भाटिया का तीखा हमला, कांग्रेस सांसद को बताया मीर जाफर

Thu, 22 Oct 2026 02:49 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 22 Oct 2026 02:49 PM IST
सार

भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन पर विदेशी एजेंसियों से जुड़े 'विश्वासघात के मॉडल' को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर 'रेड-ग्रीन इकोसिस्टम' पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
bjp slams rahul gandhi news report red green ecosystem gaurav bhatia Mir Jafar
गौरव भाटिया, भाजपा प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। भाजपा ने राहुल गांधी की मीर जाफर से तुलना की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, 'विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश के सामने विश्वासघात का एक मॉडल पेश कर रहे हैं। एक विदेशी अखबार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आज एक प्रतिष्ठित अखबार में एक रिपोर्ट छपी है, जिसमें बताया गया है कि किस तरह विश्वासघात के ये तार विदेशी एजेंसियों से जुड़े हुए हैं। इसलिए, यह पूछना गलत नहीं होगा कि 'इस गद्दार का सरदार कौन?' मैं यह बात बहुत गहरे दुख और पीड़ा के साथ कह रहा हूं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'दाऊद 2003 से पहले भारत छोड़ चुका था': भारत ने यूएन की रिपोर्ट पर जताई कड़ी आपत्ति, गंभीर गलतियां भी गिनवाई
विज्ञापन


राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाए?
भाजपा नेता ने कहा कि यह भारत का दुर्भाग्य है कि देश के विपक्ष के नेता गैर-जिम्मेदार और अपरिपक्व हैं और अगर मैं आपके सामने सबूत पेश करूं तो उन्हें देशद्रोही या मीर जाफर कहना गलत नहीं होगा। फॉक्स न्यूज डिजिटल की एक जांच से पता चलता है कि कैसे फ्रांस और कई अन्य देशों में, कुछ संगठनों ने नौ देशों में एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया है, जो चुनी हुई सरकारों (यानी जनता द्वारा चुनी गई संवैधानिक सरकारों) को गिराने की कोशिश कर रहा है। यह 'विरोध का एक रेड-ग्रीन इकोसिस्टम' है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, 'रेड' का मतलब कम्युनिस्ट समूहों से है, जबकि 'ग्रीन' का मतलब इस्लामी समूहों से है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 'वैश्विक अराजकता (ग्लोबल केओस) फैलाने वाले 101 समूह' सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशिकांत दुबे ने क्या कहा?
इसके पहले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक प्रेस वार्ता में भाजपा नेता ने कहा था कि पिछले 10-15 दिनों से ऐसा लग रहा था जैसे दिल्ली में कोई नियम-कानून ही नहीं है। नेता प्रतिपक्ष लंच या डिनर के लिए बाहर जाते हैं। फिर कहीं जाकर धरने पर बैठ जाते हैं। देखा गया कि ऐसे लोग, जिनमें से कुछ ने शायद अपनी पूरी जिंदगी में कभी तिरंगा न फहराया हो। हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर इन जगहों पर पहुंच रहे थे।'

ये भी पढ़ें: 'टेक कंपनियां नफरत से कमा रहीं मुनाफा': हिंदू विरोधी गतिविधियों पर भड़के अमेरिकी सांसद, एफबीआई से क्या कहा?

भाजपा सांसद ने देशभर में विपक्ष के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शन से देश को अस्थिर करने की साजिश का हिस्सा बताया। इस दौरान दुबे ने राहुल गांधी के अमेरिकी सांसदों इल्हान उमर और रो खन्ना के साथ कथित संबंधों पर भी सवाल उठाया और विदेशी फंडिंग, क्रिप्टोकरेंसी और ऑनलाइन जुए को लेकर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed