फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस्तांबुल एयरपोर्ट पर फंसे लोग: इंडिगो ने कहा- असुविधा के लिए माफी, तकनीकी खामी के कारण हुई देरी; यात्री भड़के

Sat, 14 Dec 2024 02:04 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 14 Dec 2024 02:04 AM IST
सार

भारत आने वाले कई यात्रियों को अव्यवस्था के कारण तुर्किये में घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी। इस्तांबुल एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को हुई असुविधा के बाद इंडिगो ने असुविधा के लिए माफी मांगी और कहा कि विलंब तकनीकी खामी के कारण हुआ।

विज्ञापन
Istanbul Airport Indigo Plane Delay Ruckus lack of information amenities food
विमान में देरी पर इस्तांबुल में यात्रियों का हंगामा - फोटो : वीडियो ग्रैब
भारत आने के दौरान इस्तांबुल हवाई अड्डे पर फंसे सैकड़ों यात्रियों ने कंपनी- इंडिगो पर अव्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। हवाई अड्डे पर सुविधाओं की कमी के बारे में कई सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किए गए। यात्रियों के आक्रोश के बीच इंडिगो ने कहा, कंपनी यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी चाहती है।

उड़ानों और यात्रियों की संख्या का सटीक विवरण जारी नहीं

Istanbul Airport Indigo Plane Delay Ruckus lack of information amenities food
विमान में देरी पर इस्तांबुल हवाई अड्डे पर यात्रियों ने हंगामा किया - फोटो : वीडियो ग्रैब
पश्चिमी एशियाई देश तुर्की में फंसे इंडिगो के कई यात्रियों ने इस्तांबुल में फंसने के बाद जमकर अपनी भड़ास निकाली। कुछ यात्रियों ने हवाई अड्डे पर फंसे होने की तस्वीरें भी साझा कीं। इंडिगो ने उड़ानों और यात्रियों की संख्या का सटीक विवरण जारी नहीं किया है।

इंडिगो की उड़ानों में विलंब इस कारण हुआ

Istanbul Airport Indigo Plane Delay Ruckus lack of information amenities food
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और कहा, 'तकनीकी समस्याओं के कारण मुंबई और दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली इंडिगो की उड़ानों में विलंब हुआ। इसके कारण वापस आने वाली उड़ानों में भी देरी हुई।' कंपनी के मुताबिक यात्रियों को सूचित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए। जहां तक संभव हुआ उन्हें जलपान के साथ-साथ रहने की सुविधाएं भी प्रदान की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो पर कोई स्पष्ट सूचना नहीं देने का आरोप

Istanbul Airport Indigo Plane Delay Ruckus lack of information amenities food
इस्तांबुल में फंसे यात्री और एयरपोर्ट पर हंगामा - फोटो : एक्स वीडियो ग्रैब
एक आक्रोशित यात्री ने सोशल मीडिया हैंडल- एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'पहली बार भारत जाना था लेकिन पिछले 24 घंटों से इस्तांबुल हवाई अड्डे पर फंसा हुआ हूं क्योंकि इंडिगो की उड़ान लगातार रद्द हो रही है। खाना तक नहीं दिया गया।' इस यात्री ने आरोप लगाया कि इंडिगो की तरफ से कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी जा रही है। कंपनी का कोई प्रतिनिधि यात्रियों से बात नहीं कर रहा है। कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का दावा- करीब 400 यात्री इस्तांबुल हवाईअड्डे पर फंसे

Istanbul Airport Indigo Plane Delay Ruckus lack of information amenities food
इस्तांबुल में फंसे यात्री और एयरपोर्ट पर हंगामा - फोटो : एक्स वीडियो ग्रैब
इससे पहले शुक्रवार सुबह आई खबर के मुताबिक नई दिल्ली-मुंबई और तुर्किये के बीच यात्रा करने वाले करीब 400 यात्री इस्तांबुल हवाईअड्डे पर 24 घंटे तक फंसे रहे। यात्रियों ने दावा किया कि उड़ान में पहले देरी हुई और फिर बिना किसी जानकारी के उसे रद्द कर दिया गया। एक यात्री ने बताया कि उड़ान पहले दो घंटे देर हुई और फिर अचानक बताया गया कि उसे रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बुखार और थकान की शिकायत करते हुए कहा कि यात्रियों को न तो ठहरने की कोई सुविधा दी गई और न ही भोजन उपलब्ध कराया गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed