फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aliens: हजारों साल पहले एलियंस से बचने के लिए बनाया गया था ये इलाका! हमले को लेकर एक्सपर्ट ने किया ऐसा दावा

Thu, 20 Jun 2024 06:18 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 20 Jun 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
Weird Ancient Scottish settlement was built to defend country from aliens claims expert
एलियंस से बचने के लिए बनाया गया था ये इलाका - फोटो : istock

Aliens: एलियंस को लेकर अक्कर कई तरह के दावे किए जाते हैं। लेकिन क्या पुरातन मानव सभ्यता में भी एलियंस के होने पर विष्वास किया जाता था? क्या उस समय में भी वह एलियंस से बचने के लिए खास जगहों को बनाया करते थे? यह सवाल इन दिनों काफी सुर्खियों में छाया हुआ है, क्योंकि एक विशेषज्ञ ने कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब दावा किया है। विशेषज्ञ के मुताबकि, स्कॉटलैंड के प्राचीन पत्थर के घेरे बाहरी आक्रमण यानी एलियन्स के हमलों से बचने के लिए बनाए गए थे। इस असमान्य और रहस्यमयी संरचना के अध्ययन के बाद एक्सपर्ट ने इस तरह का दावा किया है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है।



बताया जा रहा है कि स्कारा ब्रे बस्ती और मेशोवे जैसी साइटें, संभावित एलियन लैंडिंग की प्रतिक्रिया के रूप में ही बनाए गए थे। स्कॉटिश यूएफओ और पैरानॉर्मल कॉन्फ्रेंस की व्यवस्था करने वाले पैरानॉर्मल जांचकर्ता रॉन हॉलिडे की मानें तो पत्थरों पर प्राचीन पिक्ट्स के रेखाचित्र इस बारे में गहरी जानकारी दे सकते हैं।

Weird Ancient Scottish settlement was built to defend country from aliens claims expert
एलियंस से बचने के लिए बनाया गया था ये इलाका - फोटो : Istock

हॉलिडे ने बताया कि” ऐसी स्कॉटिश वस्तुएं और साइटें हैं, जिसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह प्राचीन एलियंस से संबंधित हो सकती हैं।” उन्होंने आगे यह भी कहा कि, “कुछ पिक्टिश पत्थर हैं, जिन पर लोगों के भागने की तस्वीरें हैं। हो सकता है कि इस तरह की चीजें आसमान से हमले का इशारा हैं। ऐसे में सवाल हैं कि क्या ऑर्कनी पर स्कारा ब्रे या मेशोवे का मकसद किसी परमाणु युद्ध या एलियंस के साथ युद्ध से सुरक्षाित कर पाना था।”

Weird Ancient Scottish settlement was built to defend country from aliens claims expert
एलियंस से बचने के लिए बनाया गया था ये इलाका - फोटो : Istock
पिछले तीन दशकों से पैरानॉर्मल जांचकर्ता हॉलिडे का कहना है कि सच्चा को छुपाया गया है। उनका कहना है कि, “ये संरचनाएं कुछ पुरातत्वविदों द्वारा बताए गए तथ्यों से बिल्कुल अलग भी हो सकती हैं। “मेरे विचार में, इनमें से कई प्राचीन संरचनाओं की पृष्ठभूमि को संतोषजनक ढंग से समझाया नहीं गया है।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weird Ancient Scottish settlement was built to defend country from aliens claims expert
एलियंस से बचने के लिए बनाया गया था ये इलाका - फोटो : Istock

उनका यह भी अनुमान है कि पत्थर के टॉवर, ब्रोच का संबंध एलियन से हो सकता है। उनका मानना है कि “यह एलियंस को उनका ध्यान आकर्षित करने या यह पहचानने का एक संकेत हो सकता है।

विज्ञापन
Weird Ancient Scottish settlement was built to defend country from aliens claims expert
एलियंस से बचने के लिए बनाया गया था ये इलाका - फोटो : Istock

हालांकि इसके बारे में और भी कई अटकलें लगाई गई हैं। यह भी हो सकता है कि यह लोगों को आकर्षित करने या उनका किसी खतरे से बचाव करने के लिए बनाई गई हों।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed