फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत ने रच दिया इतिहास, रेल के डीजल इंजन को इलेक्ट्रिक में बदला

Fri, 07 Dec 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Dec 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways converted diesel engine into electric and created history
indian railway

पूरी दुनिया को पछाड़कर भारतीय रेलवे ने इतिहास रच दिया है। भारतीय रेलवे ने पहली बार डीजल इंजन को इलेक्ट्रिक में बदलने का कारनामा कर दिखाया है। अब 2600 से 2700 हार्स पावर की क्षमता वाला डीजल इंजन 5 हजार से 10 हजार हार्स पावर वाले इलेक्ट्रिक इंजन में तब्दील हो जाएगा।   

Indian Railways converted diesel engine into electric and created history
indian railways

जानकारी के मुताबिक भारतीय रेलवे के डीजल लोकोंमेटिव वर्क्स ने विश्व के पहले डीजल रेल इंजन को इलेक्ट्रिक रेल इंजन बदलने का काम पूरा किया है। इस परियोजना पर 22 दिसंबर 2017 को काम शुरू हुआ था और नया इंजन 28 फरवरी 2018 को रवाना किया गया है। इस कार्य में महज 69 दिन का समय लगा है। इसका पहला इंजन राजधानी दिल्ली में सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर आया।  

Indian Railways converted diesel engine into electric and created history
डेमो इमेज

अब रेलवे ने डीजल इंजन का मिड लाइफ सुधार नहीं करने की योजना बनाई है। इसकी जगह इन इंजनों को इलेक्ट्रिक इंजन में बदलने और कोडल लाइफ तक उनका इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। भारतीय रेलवे के मिशन 100 फीसद विद्युतीकरण और कार्बन मुक्त एजेंडे को ध्यान में रखते हुए डीजल इंजन कारखाना वाराणसी ने डीजल इंजन को नए प्रोटोटाइप इलेक्ट्रिक इंजन में विकसित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways converted diesel engine into electric and created history
Indian Railways

बता दें डीजल इंजनों को 18 साल से अधिक समय की अवधी तक चलाने के लिए करीब पांच से छह करोड़ रुपये का खर्च आता है। इस खर्च का महज 50 फीसद ही डीजल इंजन को इलेक्ट्रिक में बदलने में इस्तेमाल किया जाएगा। मेक इन इंडिया पहल के तहत स्वदेशी तकनीक अपनाते हुए डीजल रेल कारखाने ने डब्लूएजीसी 3 श्रेणी के रेल इंजन से शुरुआत की है। यह इलेक्ट्रिक रेल इंजन माल गाड़ी में उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
Indian Railways converted diesel engine into electric and created history
जनसाधारण एक्सप्रेस की गति भी बढ़ेगी - फोटो : Getty

यह इंजन प्रदूषण मुक्त है और डीजल इंजन के मुकाबले बेहतर स्पीड देने में कारगर हैं। यह उसके ब्रॉडगेज नेटवर्क को पूरी तरह विद्युतीकृत करने के प्रयासों का हिस्सा है। इससे लोकोमोटिव की क्षमता 2600 एचपी से बढ़कर 5000 एचपी हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed