फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए फीचर्स के साथ रेलवे ने बदला राजधानी का 'लुक', लगे CCTV कैमरे, देखें तस्वीरें

Fri, 01 Dec 2017 02:14 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 01 Dec 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
indian Railway gives new look to rajdhani express coaches under its Swarna project

भारतीय रेलवे ने अपने 'स्वर्ण कोच' प्रोजेक्ट के तहत राजधानी एक्सप्रेस को नया लूक देने के साथ-साथ उसकी सुविधाओं में भी बड़े बदलाव किए हैं। ये नया लुक 'सियालदह-नई दिल्ली' राजधानी एक्सप्रेस में देखा जा सकता है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने में जुटे रेलवे ने कोच में सीसीटीवी कैमरे, टॉयलेट में ऑटो जैनिटर और एलईडी लाइट्स लगाए हैं।

पढ़ें: राजधानी में टिकट नहीं हुआ कंफर्म तो हवाई जहाज से यात्रा कराएगा रेलवे
 
indian Railway gives new look to rajdhani express coaches under its Swarna project

रेलवे ने राजधानी के लुक की नई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की और जानकारी दी कि राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों पर यात्रियों के अनुभव में सुधार के लिए ये एक बड़ा कदम है। स्वर्ण कोच योजना के तहत 14 राजधानियों और 15 शताब्दी ट्रेनों में डिब्बों को नया लुक दिया जाएगा। स्वर्ण डिब्बे बनाने में 35 लाख रुपये की लागत आई है।

पढ़ें: राजधानी में टिकट नहीं हुआ कंफर्म तो हवाई जहाज से यात्रा कराएगा रेलवे
 
indian Railway gives new look to rajdhani express coaches under its Swarna project
ऐसा माना जा रहा है कि पुराने हो चुके डिब्बों को फिर से नया रंग देने की यह एक कोशिश है, जिसकी शुरुआत प्रीमियम ट्रेनों से की गई है। दिलचस्प बात है कि सुरक्षा का ध्यान रखते हुए हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। खासकर ये डोरवेज इलाके में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian Railway gives new look to rajdhani express coaches under its Swarna project

बेहतर टॉयलेट बनाने के लिए इनमें ऑटो जैनिटर लगाए गए हैं, जो ऑटोमेटिक क्लीनिंग कर सकता है। शौचालयों में स्वच्छता को ध्यान में रखकर ये बदलाव लाया गया है। साथ ही स्टेनलेस स्टील वाशबशिन, बढ़िया कूड़ेदान भी टॉयलेट में लगाए गए हैं।

विज्ञापन
indian Railway gives new look to rajdhani express coaches under its Swarna project

एलईडी लाइट्स की चमक भी डिब्बों में दिखने लगी है। इतना ही नहीं, मिरर के ऊपर भी लाइट्स को लगाए गये हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed