{"_id":"5cd2a887bdec22072b5a4f3c","slug":"indian-air-force-bunker-buster-version-of-spice-2000-bomb-from-israel-used-in-balakot-air-strike","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस बम ने बालाकोट में मचाई तबाही, उसका एडवांस वर्जन खरीदने जा रहा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जिस बम ने बालाकोट में मचाई तबाही, उसका एडवांस वर्जन खरीदने जा रहा भारत
Wed, 08 May 2019 10:20 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 08 May 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
स्पाइस 2000 बम
- फोटो : ANI
बालाकोट एयर स्ट्राइक में अपनी क्षमता का लोहा मनवा चुका भारत, स्पाइस 2000 बम के एडवांस वर्जन को खरीदने की तैयारी कर रहा है। यह बम किसी भी प्रकार की बिल्डिंग और बंकर को तबाह करने में सक्षम है। अपने लक्ष्य को सटीकता के साथ साधने में माहिर यह बम भारतीय वायुसेना के रीढ़ की हड्डी है। जानिए खासियत:
स्पाइस 2000 बम
- फोटो : Social Media
इस्त्रायल द्वारा विकसित स्पाइस 2000 भारतीय वायुसेना का पारंपरिक बम है जिसका प्रयोग फ्रांसीसी मूल के मिराज 2000 लड़ाकू विमानों में किया जाता है।
मिराज विमान
स्पाइस (SPICE) का मतलब Smart, Precise Impact, Cost Effective (स्मार्ट, सटीक प्रभाव, लागत प्रभावी) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिराज विमान
यह बम किसी भी प्रकार के बंकर या घर को नष्ट करने की क्षमता रखता है। इसके द्वारा सबसे सुरक्षित ठिकाने को भी नेस्तनाबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
स्पाइस 2000 बम
- फोटो : Social Media
SPICE-2000 बम नहीं है, बल्कि एक 'गाइडेंस किट' है, जो एक स्टैंडर्ड वॉरहेड या बम से जुड़ी होती है।