फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों में पांच फुट तक जमी बर्फ, ठिठुरे मैदान

Mon, 07 Jan 2019 04:59 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: यशवीर सिंह Updated Mon, 07 Jan 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
In the mountains up to five feet frozen snow, Plains chill
Snowfall

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तीन फुट से लेकर पांच फुट तक बर्फ जम गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के आसार जताए हैं। 



हिमाचल में पांच हाईवे और 150 सड़कें बंद

In the mountains up to five feet frozen snow, Plains chill
Snowfall

तीन दिन से हो रही बर्फबारी के कारण हिमाचल के शिमला समेत कई इलाकों का संपर्क कट गया है। पांच हाईवे और 150 से ज्यादा सड़कें बंद करनी पड़ी हैं। पांच शहरों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। लाहौल घाटी के ऊपरी इलाकों में पांच फीट, जबकि मंडी के शिकारी देवी, सिरमौर के चूड़ाधार, चंबा के मणिमहेश में तीन फीट और किन्नौर में एक फीट से ज्यादा हिमपात हुआ है। 

दिल्ली से 20 ट्रेनों और बंगलूरू से 50 उड़ानों में हुई देरी 

In the mountains up to five feet frozen snow, Plains chill
Snowfall

प्रशासन ने कमरूनाग और शिकारी देवी जाने पर रोक लगा दी है। बर्फबारी के बाद दूध, सब्जी, ब्रेड और जरूरत के सामानों की आपूर्ति ठप है। कई इलाकों में बिजली भी बाधित रही। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 9 जनवरी तक भारी बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत के सामानों की आपूर्ति हो गई है ठप

In the mountains up to five feet frozen snow, Plains chill
Snowfall

उत्तराखंड में चारों धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ में पौने चार फीट तक नई बर्फ जम चुकी है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में पारा -10 डिग्री पहुंच गया है। बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बंद करना पड़ा है। उत्तरकाशी में भी भारी बर्फबारी हुई, जिसके चलते थल-मुंसियारी मार्ग बंद हो गया। रातापानी और मुंसियारी के बीच कई गाड़ियां फंस गईं। 

विज्ञापन
In the mountains up to five feet frozen snow, Plains chill
Snowfall

मैदानी इलाकों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार में रविवार को ठिठुरन बढ़ गई। चंडीगढ़ में तापमान 10, लखीमपुर में 6.2, भोपाल में 10.5, इंदौर में 11.1 और गया में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में जयपुर समेत 10 से ज्यादा जिलों में तापमान 2 डिग्री तक गिरा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed