हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
8 दिसंबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
किसानों ने किया आज भारत बंद का एलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद और किसे मिलेगी छूट
केंद्र के हालिया कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संघों ने आज राष्ट्रव्यापी बंद बुलाया है। बंद सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
किसानों के बाद डॉक्टर भी सरकार से नाराज, आज 10 हजार जगहों पर करेंगे विरोध-प्रदर्शन
किसानों के बाद अब डॉक्टर भी सरकार से नाराज हो गए हैं। यही वजह है कि डॉक्टर भी मंगलवार से सड़कों पर उतरने जा रहे हैं। इसके तहत मंगलवार को डॉक्टर देश भर में 10,000 से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
AUSvIND: ऑस्ट्रेलिया पर क्लीन स्विप करना चाहेगी टीम इंडिया, आखिरी टी-20 आज
ऑस्ट्रेलिया से 1-2 से वन-डे सीरीज गंवाने का बदला भारत 3-0 से टी-20 सीरीज जीतकर लेना चाहेगा। रविवार को हुए दूसरे मैच में विराट सेना ने जिस खूबसूरती से 195 रन का विशाल लक्ष्य साधा, उसे देखते हुए ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ होने की संभावना जताई जा सकती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
केरल : स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान, 1850 मतदान केंद्र संवेदनशील
केरल में आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पहले दौर का मतदान होगा। केरल के पांच जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतानामथित्ता, अलापुजा और इडुक्की के कुल 395 स्थानीय निकाय के 6910 वार्ड में मतदान होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर