हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
17 नवंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
बिहारः नवगठित कैबिनेट की बैठक आज, 23 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र
बिहार में सभी मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब नई कैबिनेट की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है, वहीं विधानसभा का विशेष सत्र 23 नवंबर को बुलाया गया है। बता दें कि राजभवन में हुए शपथग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के अलावा 14 नेताओं ने राज्यपाल के समक्ष शपथ ली।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पूर्वांचल के लिए आज चलेंगी कई विशेष ट्रेनें
दीपावली खत्म होने के साथ ही अब छठ पर्व को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ उमड़ने लगी है। भीड़ को देखते हुए रेलवे का पूरा महकमा प्रबंधन में जुटा हुआ है। साथ ही काफी संख्या में स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। मंगलवार को कई ट्रेनें रवाना कर लोगों की राह आसान की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ब्रिक्स देशों का 12वां शिखर सम्मेलन आज
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन वर्चुअल (आभासी) माध्यम से 17 नवंबर को किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जमानत मिलते ही फिर सलाखों के पीछे भेजे गए कंप्यूटर बाबा, आज होगी अदालत में पेशी
मध्यप्रदेश के विवादित कंप्यूटर बाबा को सोमवार को जमानत मिली थी, लेकिन एक दूसरे मामले में उन्हें फिर से सलाखों के पीछे जाना पड़ा है। दरअसल, इंदौर में स्थित आश्रम से हथियार मिलने के मामले में बाबा को सोमवार को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा दिया गया। जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि अदालत ने बाबा को एक आधिकारिक कार्य में बाधा पहुंचाने के एक अन्य मामले में जमानत दे दी थी। उन्हें मंगलवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...