राजस्थान की चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने हाल ही में डॉ. प्रदीप गवांडे से शादी कर ली। इसके बाद उनकी शादी और रिसेप्शन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाया। अब टीना डाबी ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को बदल दिया है। शादी के बाद पहली बार टीना डाबी ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल पिक्चर को बदला है। फोटो में वह अपने आईएएस पति डॉ. प्रदीप गवांडे के साथ दिखाई पड़ रही हैं। उन्होंने अपनी इस फोटो को #NewProfilePic के साथ पोस्ट किया है। टीना डाबी की नई प्रोफाइल पिक्चर में आईएएस दंपती बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। दोनों सोफे पर बैठकर पोज दे रहे हैं। इसके साथ ही दोनों ने मैचिंग के कपड़े भी पहने हुए हैं।
टीना डाबी की नई प्रोफाइल पिक्चर: शादी के बाद बदली ट्विटर पर तस्वीर, बेहद खूबसूरत नजर आ रहे IAS दंपती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:28 AM IST
सार
राजस्थान की चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने हाल ही में डॉ. प्रदीप गवांडे से शादी कर ली। इसके बाद उनकी शादी और रिसेप्शन की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाया। अब टीना डाबी ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन