हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
3 जुलाई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
उत्तराखंड: तीरथ रावत ने दिया इस्तीफा, आज होगा भाजपा विधायक दल के नए नेता का चयन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। अब शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में वर्तमान विधायकों में से ही किसी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Cabinet Reshuffle: केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अंतिम तैयारी पूरी, इन्हें मिल सकता है मौका
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अंतिम तैयारी पूरी हो गई है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को शनिवार को दिल्ली तलब कर लिया गया, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी राजधानी में ही रहने के लिए कहा गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव आज : सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान, 45 जिलों में भाजपा का सपा से मुकाबला
उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का बहुप्रतिक्षित चुनाव आज होगा। 45 जिलों में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला है। वहीं दोनों प्रमुख दल 4 जिलों में त्रिकोणीय और 3 जिलों में चतुष्कोणीय मुकाबले के बीच फंसे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
पंजाब में बिजली पर बवाल: आज आप घेरेगी अमरिंदर सिंह का फार्म हाउस, शिअद व भाजपा के निशाने पर प्रदेश सरकार
भीषण गर्मी में बिजली न मिलने के कारण पंजाब के लोग घरों से निकलकर धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं और केवल एक व्यक्ति अपने घर में बैठा आनंद ले रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी ने यह बात कही।
यहां पढ़ें पूरी खबर...