हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
28 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Covid-19: महाराष्ट्र में आज से 15 अप्रैल तक रात्रि कर्फ्यू, मप्र के 12 शहरों में हर रविवार को लॉकडाउन, जानें बाकी राज्यों का हाल
कोरोना वायरस संक्रमण फिर खतरनाक होता जा रहा है। पिछले 16 दिन के दौरान रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और आंकड़ा 62 हजार तक पहुंच गया है। छह राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
holi 2021 : उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के वृद्धि योग में आज होलिका दहन शुभदायी
अरसा बाद इस बार रविवार को फाल्गुन मास की पूर्णिमा भद्राकाल से रहित होगी। भद्राकाल से मुक्त पूर्णिमा में प्रदोष काल में होलिका होलिका दहन होगा। शहर से ग्राम्यांचलों तक तिराहों, चौराहों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित होलिकाओं में वर्ष भर के कष्टों, विकारों को जलाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जो जीता वही सिकंदर: करारी हार के बाद नई रणनीति के साथ सीरीज कब्जाने उतरेगी टीम इंडिया
इंग्लैंड के हाथों दूसरे मैच में करारी हार से सबक लेते हुए भारतीय क्रिकेट टीम यहां रविवार को होने वाले तीसरे और निर्णायक एक दिवसीय मैच में बदले हुए तेवरों और नई रणनीति के साथ देशवासियों की होली में जीत के रंग भरने के इरादे से खेलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मन की बात: 75वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च रविवार सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों को संबोधित करेंगे। 'मन की बात' का यह 75वां संस्करण होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...