हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
21 दिसंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
PM Modi In Prayagraj : संगमनगरी में उत्तर प्रदेश की लाखों महिलाओं को आज सौगात देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संगमनगरी में मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग लेंगे। परेड मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वह स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सेे संवाद करेंगे। इस दौरान एसएचजी के बैंक खातों में एक हजार करोड़ रुपये भी डालेेंगे, इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूपी: अपने गढ़ में हुंकार भरेंगे अखिलेश यादव, आज मैनपुरी से एटा तक निकालेंगे समाजवादी विजय यात्रा
समाजवादी पार्टी की आठवें चरण की विजय यात्रा मंगलवार को मैनपुरी से शुरू होगी। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क्रिश्चियन मैदान में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विजय रथ पर सवार होकर एटा के लिए प्रस्थान करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
UP Election 2022: आज फतेहपुर में होगा सत्ता का संग्राम, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा, आप भी हो सकते हैं शामिल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए अब 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुंदेलखंड की तरफ बढ़ने लगा है। मंगलवार (21 दिसंबर) को ये चुनावी रथ फतेहपुर पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
शीत लहर से कांपी दिल्ली: पारा पहुंचा 3.2 डिग्री सेल्सियस, आज रात तक रहेगी सर्द हवाओं की मार
सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान समान्य से एक डिग्री कम 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मंगलवार के बाद से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु होगी और रविवार तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...