हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
19 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
प्रधानमंत्री आज विश्व भारती के दीक्षांत समारोह में डिजिटल तरीके से शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को विश्व भारती के दीक्षांत समारोह में डिजिटल तरीके से शामिल होंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जम्मू-कश्मीरः बडगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सुरक्षा बल दे रहे हैं माकूल जवाब
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़ की खबर है। कल रात भी शोपियां में मुठभेड़ हुई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षा बलों ने दोनों मोर्चों पर माकूल जवाब दिया है। अभी बडगाम के बीरवाह में मुठभेड़ चल रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Petrol Diesel Price: लगातार 11वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में 90 रुपये के पार पहुंचा भाव
सरकारी तेल कंपनियों की ओर लगातार 11वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। आज डीजल की कीमत में 33 से 35 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 30 से 31 पैसे तक बढ़ी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आखिरी चरण में पहुंचा पूर्वी लद्दाख में सेनाओं के पीछे हटने का सिलसिला, शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने संसदीय समिति को दी जानकारी
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया का निर्णायक चरण चल रहा है और जल्द ही पूरा होने के करीब है। यह जानकारी देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक संसदीय समिति को एक हंगामेदार बैठक के दौरान दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर