हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
18 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
जानलेवा हुई दूसरी लहर: टूटे सभी रिकॉर्ड, पांच राज्यों में 65 फीसदी सक्रिय मरीज, यूपी में हालात गंभीर
कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब जानलेवा हो चुकी है। पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में लगातार तीसरे दिन दो लाख से अधिक नए केस मिले हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र के साथ अब उत्तर प्रदेश में भी हालात गंभीर हो चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
रेलवे की सौगात : तीन शहरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू, दो रुकेंगी गाजियाबाद
गर्मी की छुट्टियों में घर जाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने तीन रूटों पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली से दरभंगा, आनंद विहार से सीतामढ़ी और आनंद विहार से जोगबनी स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
उत्तराखंड : आज पूरे प्रदेश में रहेगा कर्फ्यू, दून में हफ्ते में दो दिन का लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में साप्ताहिक कर्फ्यू का एलान कर दिया है। देहरादून के नगर निगम क्षेत्र में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
RCBvKKR: विराट और मॉर्गन में होगी भिड़ंत, ऐसी हो सकती है केकेआर और आरसीबी की प्लेइंग XI
आईपीएल 2021 में रविवार को पहली बार डबल हेडर मुकाबले होंगे यानी एक दिन दो मुकाबले। पहला मुकाबला चेन्नई में शाम के 3:30 से शुरू होगा। चेपॉक में होने वाले इस मुकाबले में विराट की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...