हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
17 अप्रैल : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
West Bengal Election 2021: पांचवें चरण में पहाड़ से लेकर मैदान तक खेला, इन 10 बिंदुओं में जानें पूरा हाल
पश्चिम बंगाल सत्ता के लिए खेला एक बार फिर तैयार है। यहां विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के छह जिलों की 45 सीटों पर आज मतदान होगा। इन सीटों पर 39 महिलाओं समेत 319 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता शनिवार को करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
35 घंटे की पाबंदी : गाजियाबाद-नोएडा समेत यूपी में आज रात से कर्फ्यू, उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया है। गाजियाबाद और नोएडा समेत यह कर्फ्यू आज रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूपी गेट पर आज महापंचायत : टिकैत ने कहा कोरोना के डर से किसान नहीं जाएंगे घर, बॉर्डर हमारा गांव
दिल्ली की स्पेशल सेल द्वारा तीन शार्प शूटरों के पकड़े जाने के बाद भाकियू ने प्रदेश सरकार से राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने ट्विटर पर लिखा है कि पहले भी इस तरह की जानकारी आई है। मामलों को दबा दिया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली पुलिस की सलाह : 100 दिन तक चल सकती है कोरोना की दूसरी लहर, रहें सावधान
विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर 100 दिन तक चल सकती है। जब तक 70 फीसदी लोगों का टीकाकरण और सामुदायिक प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं होगी, ये लहर चलती रहेगी। इसलिए मास्क पहनने के साथ सुरक्षा के सभी उपायों को अपनाना बेहद जरूरी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...