हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
16 जून : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
कैबिनेट विस्तार: केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें, बैठक आज
फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल और आर्थिक मामलों पर बनी मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक बुधवार को होगी। दरअसल, इन अटकलों को हवा तब मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच कई मुलाकातें हुईं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जमीन विवाद: राम मंदिर ट्रस्ट ने सरकार व संघ को सौंपी रिपोर्ट, आरोपों को बताया सियासी
जमीन खरीद में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे राम मंदिर ट्रस्ट ने मंगलवार को इससे संबंधित रिपोर्ट केंद्र सरकार व आरएसएस को सौंप दी। गौरतलब है कि सपा और आप के आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने जमीन खरीद मामले में ट्रस्ट से रिपोर्ट मांगी थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
डिजिटल स्टार्टअप आयोजन: मोदी आज करेंगे वीवा टेक के पांचवें संस्करण को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को यूरोप के बड़े डिजिटल स्टार्टअप आयोजन वीवा टेक के पांचवें संस्करण को संबोधित करेंगे। उन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर उद्घाटन भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गलवां संघर्ष: लद्दाख से अरुणाचल तक बदली सैन्य तैनाती, एक साल बाद भी तनाव बरकरार
पिछले साल 15-16 जून की रात पूर्वी लद्दाख के गलवां में भारतीय सेना और चीन की पिपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच हुई हिंसक झड़प ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य तैनाती के पूरे आयाम को बदल दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...