हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
14 जून : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Delhi Unlock: दिल्ली में सम-विषम खत्म, आज से क्या खुलेगा और क्या अभी भी रहेगा बंद, यहां जानिए सब-कुछ
दिल्ली में घटते कोरोना संक्रमण के बीच अनलॉक की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। इस सप्ताह कुछ और रियायतें दी गई हैं लेकिन इस बीच ऐसा भी बहुत कुछ है बंद रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल जानकारी दी कि सोमवार सुबह 5 बजे के बाद से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अनुमति है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
12वीं बोर्ड का परिणाम: 10वीं, 11वीं व 12वीं प्रीबोर्ड के नतीजों से होगा तय, रोडमैप आज सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी समिति
इस वर्ष 12वीं बोर्ड के छात्रों के परीक्षा परिणाम दसवीं बोर्ड के नतीजे, 11वीं की फाइनल परीक्षा परिणाम और बारहवीं की प्री बोर्ड परीक्षा के परिणामों को मिलाकर ही तैयार हो सकता है। तीनों परीक्षाओं का औसत मिलाकर बारहवीं के महज 70 प्रतिशत नतीजे होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
UP Weather Update: आज दस्तक दे सकता है मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से कानपुर समेत आसपास के शहरों उन्नाव, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, हरदोई, इटावा, औरैया, जालौन, चित्रकूट, फतेहपुर, फर्रुखाबाद आदि जगहों पर मानसून दस्तक दे सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूपी बोर्ड परीक्षा: परिणाम से पहले विद्यार्थियों के नाम में गड़बड़ी सुधारने का मौका, आज और कल खुलेगा पोर्टल
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद हर एक पहलू पर गंभीरता से विचार कर रहा है। छात्रों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों से फीडबैक लेने के बाद अब परीक्षा फार्मों में विद्यार्थियों के नाम में गड़बड़ी सुधारने का मौका दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...